फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

होटल संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
होटल संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित सलाम होटल के संचालक अब्दुल सलाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को डीएलएफ कॉलोनी की पार्किंग से गिरफ्तार किया है। पवन नाम के बदमाश ने अपने गैंग के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी पवन फरार है। वह लोनी में दो हत्याओं और रंगदारी मांगने के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहा है।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अब्दुल सलाम से पवन ने इंटरनेट कॉल के जरिये रंगदारी मांगी थी। पवन पर गाजियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कोर्ट से जमानत कराने के लिए पवन ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूरज शर्मा निवासी सभापुर, गौरव और आकाश निवासी डीएलएफ लोनी, सोनू निवासी रामपार्क को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पवन को इंटरनेट कॉल करने के लिए डोंगल (वाईफाई) और सिम उपलब्ध कराया था। पवन ने सूरज शर्मा के डीएलएफ स्थित पार्किंग में रंगदारी की योजना बनाई थी। योजना में गिरफ्तार चार आरोपी समेत अन्य बदमाश भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पवन को सलाम होटल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता था। आरोपी पहचाने न जाएं इसलिए पवन ने बाहर से शूटर बुलाकर होटल पर दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग कराई थी। फायरिंग से पहले गिरफ्तार आरोपियों ने सलाम होटल की रेकी की थी। होटल संचालक से पैसे लेने के लिए भी पवन ने बाहर के आदमियों को भेजा था। सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद बदमाशों के फोटो अन्य राज्यों में पहचान के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कुख्यात उमेश ने चारों आरोपियों को पवन से मिलवाया
लोनी के रामपार्क निवासी कुख्यात बदमाश उमेश पंडित दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी उमेश से पहले से ही दोस्ती थी। कोर्ट में तारीक पर आए उमेश ने चारों आरोपियों को पवन की मदद करने के लिए कहा था। आरोपियों की पवन से डीएलएफ स्थित सूरज की कार पार्किंग में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणदीप भाटी गैंग का सदस्य
पवन लोनी के सिराली गांव का है। जमीन विवाद और परिवार के सदस्यों की मौत के बाद वह नोएडा बुआ के घर रहने चला गया था। वहां उसकी दोस्ती रणदीप भाटी से हुई थी। इसके बाद पवन ने लोनी में अपने दो चाचा जैनेंद्र और सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पवन पर कई आपराधिक मामले नोएडा और अन्य जगहों पर दर्ज हैं। चार जिले मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद की एसटीएफ पवन की तलाश में है। पवन पर नोएडा पुलिस ने 50 हजार और गाजियाबाद पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed