फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कनावनी में मिली लाश की शिनाख्त, पति ने की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कनावनी में मिली लाश की शिनाख्त, पति ने की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। कनावनी के सत्यम फार्म हाउस रोड पर 16 सितंबर को मिले महिला के शव की पहचान नोएडा फेज-3 निवासी रंजीता के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति लालता प्रसाद ने दूसरे से संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। फेज-3 नोएडा पुलिस ने महिला की पहचान के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
फेज-3 थाना नोएडा के छिजारसी गांव में लालता प्रसाद की सात महीने पूर्व कन्नौज की 23 वर्षीय रंजीता के साथ प्रेम विवाह हुआ था। लालता प्रसाद घर के पास ही भाई की मिठाई की दुकान पर व्यापार में मदद करता है। पुलिस ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद रंजीता फोन पर ज्यादा बात करती थी। इसी पर दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था। पति को शक था कि रंजीता के किसी दूसरे युवक से बात करती है। 15 सितंबर की शाम को दोनों इंदिरापुरम क्षेत्र में दवाई लेने आए थे। इस बीच रंजीता ऑटो से उतरकर फोन पर किसी से बात करती हुई कुछ दूर आगे चली गई। जब वह नहीं लौटी तो लालता प्रसाद भी पीछे से पहुंच गया। नोएडा पुलिस के मुताबिक, वहां उसने रंजीता को किसी युवक के साथ देख लिया। युवक मौके से फरार हो गया। उसी दौरान लालता ने रंजीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए सुनसान जगह तलाशने लगा। जहां वह कनावनी के सत्यम फार्म हाउस रोड पर झाड़ियों में रंजीता को फेंककर फरार हो गया। बृहस्पतिवार को महिला के शव की पहचान रंजीता के रूप हुई। जिसके बाद इंदिरापुरम पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस का कहना
फेज-3 थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पति-पत्नी छिजारसी में रहते थे। वारदात इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के कनावनी में हुई, इसलिए इंदिरापुरम पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस का कहना
इंदिरापुरम एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि आरोपी पति को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे लेने के लिए टीम नोएडा थाने है। इंदिरापुरम थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed