फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार ने बुधवार को सीजन 2022-23 की खरीद के लिए जो न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है, वह किसानों के साथ मजाक है। सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।

राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि मूल्य आयोग द्वारा पिछले साल गेहूं की पैदावार की लागत 1459 रुपये बताई गई थी, इस साल लागत घटाकर 1080 रुपये कर दी गई है। इससे बड़ा मजाक कुछ हो नहीं सकता। जबकि इस वर्ष महंगाई दर में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिस तरह से पिछले वर्ष समर्थन मूल्य में इजाफा किया गया था, अगर उस फार्मूले को भी लागू किया जाए तो किसानों को 71 रुपये कम दिए गए हैं। जो सरकार एमएसपी को बड़ा कदम बता रही है उसने किसानों की जेब को काटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दूसरी कुछ फसलों में थोड़े बहुत वृद्धि की गई है, लेकिन उन फसलों की खरीद न होने के कारण किसानों का माल बाजार में सस्ते मूल्य पर लूटा जा रहा है। सरकार को किसानों को यह भी बताना चाहिए कि पंतनगर विश्वविद्यालय, लुधियाना विश्वविद्यालय और जो दूसरे गेहूं उत्पादन करने वाले अनुसंधान केंद्र हैं, उनकी क्या लागत आती है। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ सरकारों द्वारा हमेशा अन्याय किया जाता रहा है। वर्ष 1967 में 2.5 कुंतल गेहूं बेचकर एक तोला सोना खरीदा जा सकता था। आज अगर किसान को एक तोले सोने की खरीद करनी हो तो 25 कुंटल गेहूं बेचने की आवश्यकता है। किसानों के साथ किसी भी सरकार ने आर्थिक न्याय नहीं किया है। इसी कारण आज देश का किसान ऊर्जावान ना होकर कर्जदार बन गया है। सरकार को किसानों को ऊर्जावान बनाना है तो उन्हें उनकी फसलों की कीमत देनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed