{"_id":"5d657e778ebc3e013d650586","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd1831262166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में युवती का वीडियो बनाते युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में युवती का वीडियो बनाते युवक को दबोचा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती का बाथरूम में वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले युवक सेल्फी स्टिक पर मोबाइल लगाकर रोशनदान से वीडियो बना रहा था। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने युवक को दबोच लिया। इंदिरापुरम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक युवती परिवार के साथ रहती है। उनके पड़ोस में ही दो युवक किराए के फ्लैट में रहते हैं। बिल्डर फ्लैट होने के कारण फ्लैट के बाथरूम के रोशनदान आसपास हैं। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बाथरूम में थीं। इस दौरान पड़ोस के फ्लैट में किराए पर रहने वाले युवक ने सेल्फी स्टिक पर मोबाइल लगाकर उनके बाथरूम के रोशनदान पर लगा दिया। अचानक युवती की नजर मोबाइल पर पड़ गई। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवती के परिजन आरोपी के फ्लैट पर पहुंचे और उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।