फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

खोड़ा में पांच मंजिला मकान झुका, परिवारों को खाली कराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
खोड़ा में झुकी पांच मंजिला बिल्डिंग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में सोमवार सुबह 11.30 अचानक पांच मंजिला बिल्डिंग झटके के साथ झुक गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची नगर पालिका और पुलिस की टीम ने अनाउंसमेंट कराकर बिल्डिंग, उसके आसपास के पास दो दर्जन मकान और दुकानों को एहतियातन खाली कराकर बैरिकेडिंग कर दी। बिल्डर को मकान की ऊपर से दो मंजिलें तत्काल तोड़ने का निर्देश दिए हैं। जांच में आया है कि बगल की खाली प्लाट में नींव खोदने की वजह से नीचे पानी जाने से मकान करीब एक इंच झुक गया है।
मूलरूप से मुरादाबाद निवासी मोहम्मद इलियास खोड़ा के लोकप्रिय विहार में परिवार के साथ रहते हैं। करीब तीन साल पूर्व उन्होंने करीब 70 गज की जमीन पर पांच मंजिला मकान बनाया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर इंटीरियर डेकोरेशन का काम है। वह फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि अन्य तीन फ्लैटों में रिश्तेदार किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बिल्डिंग झटके के साथ खाली प्लॉट की ओर झुक गई। लोगों में हड़कंप मच गया। मकान के आगे और पीछे की ओर दरार आ गई थी। तीनों फ्लोर पर रहने वाले लोग जरूरी सामान लेकर बाहर भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और खोड़ा नगर पालिका की टीम ने पहले पूरी बिल्डिंग खाली कराई। फिर अनाउंसमेंट कर आसपास के करीब दो दर्जन मकान और दुकानों को एहतियातन खाली करा दिया है। खोड़ा एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मकान के आसपास बैरिकेडिंग करते हुए लोगों को वहां जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

खाली प्लॉट की नींव खोदने से झुका मकान
ईओ नगर पालिका केके भड़ाना ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मकान के बगल की खाली प्लाट की नींव खोदी गई थी। नींव में पानी जाने से पांच मंजिला मकान की नींव तक पानी पहुंच गया। बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई। बिल्डिंग एक इंच झुककर तिरछा हो गई। खाली प्लॉट का मालिक फरार है। उसका सामान जब्त कर लिया गया है। साथ ही पांच मंजिला मकान मालिक को तत्काल ऊपर के दो मंजिल तोड़ने का आदेश दिए हैं। ऊपर के दो मंजिल में स्टोर है, जिसमें घरेलू सामान भरा है। इन दो मंजिलों को तोड़ने से मकान हल्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों के यहां गए खाली कराए मकान के लोग
ईओ ने बताया कि झुके हुए मकान में रहने वाले परिवार और आसपास के दो दर्जन से अधिक मकानों को खाली कराए जाने के बाद रहने वाले लोग रिश्तेदारों और करीबियों के यहां चले गए हैं। इनमें ज्यादातर परिवार मुस्लिम समाज के होने के कारण उनका त्योहार खराब हो गया।
हादसे के बाद आती है कार्रवाई की याद
खोड़ा में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी खोड़ा नगर पालिका और प्रशासन को है। पूर्व में भी कई बार बिल्डिंग गिरने और मकान झुकने के मामले सामने आए थे। कुछ समय के लिए प्रशासन और नगर पालिका की टीम तैयार कर कार्रवाई के दावे तो करती है, लेकिन कुछ समय के बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली जाती है। खोड़ा नगर पालिका ईओ केके भड़ाना का कहना है कि मंगलवार से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।
किसका-कौन मकान, बात करने से बचते रहे लोग
हादसे के डर से लोग सहमे हुए थे। पुलिस, प्रशासन और पालिका की टीम भी पहुंची। इस आसपास के सभी मकानों को खाली तो करा दिया गया। इस संबंध में जब इन लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया गया कि कौन किस मकान में कब से रह रहा है तो लोग बातचीत करने से बचते रहे।

कोट
इंजीनियर की टीम को सर्वे के लिए भेजा गया है। कोशिश है कि मकान गिरने से बचाया जा सके। कोई भी रास्ता नहीं निकलता तो इस मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। साथ ही खोड़ा में अन्य अवैध निर्माण और जर्जर मकानों के खिलाफ अभियान चलाकर चिहिंत कर कार्रवाई की जाएगी।
- आदित्य प्रजापति, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed