{"_id":"5d3dfec68ebc3e6d1e2bdd56","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd18125242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन शिफ्टिंग के वक्त नहीं रहेगी गंगाजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन शिफ्टिंग के वक्त नहीं रहेगी गंगाजल की किल्लत
विज्ञापन

साहिबाबाद। एनएच-9 के चौड़ीकरण के दौरान गंगाजल लाइन शिफ्टिंग से वसुंधरा जोन के लोगों को पानी संकट नहीं झेलना पड़ेगा। शिफ्टिंग के दौरान 100 क्यूसेक का ही प्लांट बंद होगा। जिस 50 क्यूसेक प्लांट से वसुंधरा जोन को पानी मिलता है, वह चालू रहेगा। जल निगम का दावा है कि इससे इलाके में गंगाजल सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।
गंगाजल प्लांट अधिकारी शुभेंदु ने बताया कि एनएच चौड़ीकरण के लिए गंगाजल लाइन को शिफ्ट किया जाना है। एक अगस्त से किश्तों में काम चलेगा। कार्य के दौरान नोएडा में ही गंगाजल की सप्लाई नहीं होगी। नोएडा को 100 क्यूसेक की जगह मात्र 20 क्यूसेक ही पानी मिलेगा। वसुंधरा जोन में गंगाजल की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने बताया कार्य के चलते प्रताप विहार स्थित 100 क्यूसेक प्लांट बंद रहेगा। इससे नोएडा को 80 और इंदिरापुरम को 7 क्यूसेक पानी दिया जाता है। दोनों इलाके में गंगाजल नहीं मिलेगा। वसुंधरा जोन को मुख्य रूप से 50 क्यूसेक प्लांट से पानी की सप्लाई होती है, जिससे 23 क्यूसेक गंगाजल वसुंधरा जोन को मिलता है। सात क्यूसेक पानी इंदिरापुरम को दिया जाता है। ऐसे में वसुंधरा, कौशांबी, वैशाली और डेल्टा कॉलोनी में गंगाजल की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।
इंदिरापुरम में हो सकती है दिक्कत
इंदिरापुरम को 50 क्यूसेक प्लांट से सात क्यूसेक पानी मिलता है। 100 क्यूसेक प्लांट से 15 क्यूसेक पानी मिलने का प्रावधान है, लेकिन पानी स्टोर करने जगह न होने से जीडीए सात क्यूसेक ही पानी लेता है। 100 क्यूसेक का प्लांट बंद होने से इंदिरापुरम को सात क्यूसेक ही पानी मिलेगा। अतिरिक्त पानी की व्यवस्था नलकूप के जरिए जीडीए करेगा। जीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि सात क्यूसेक पानी की व्यवस्था आसानी से नलकूप से हो जाती है।
विज्ञापन
एनएचएआई एक हफ्ता तक करेगा काम
एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग ने बताया कि डासना से विजनगर तक 13 किमी की दूरी में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जनता को गंगाजल की दिक्कत न हो, इसके लिए किश्तों में यह काम किया जा रहा है। जून में चार दिनों तक काम चला था। अभी विजयनगर में पानी का कनेक्शन का काम करना है, जिसे एक अगस्त से शुरू किया जाएगा और सात दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।