फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

सीआईएसएफ कट के सामने एनएचएआई ने खोली रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
सीआईएसएफ कट के सामने एनएचएआई ने खोली रोड
विज्ञापन

साहिबाबाद। एनएचएआई की तरफ से सीआईएसएफ रोड पर यूटर्न का निर्माण पूरा होने पर दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ से जाने वाली सड़क शनिवार को खोल दी गई। इसके साथ ही सीआईएसएफ रोड पर यू टर्न भी चालू कर दिया गया है।

एनएचएआई की तरफ से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे चौड़ीकरण के तहत सीआईएसएफ कट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग ने नोएडा जाने वाले वाहनों के लिए आगे अंडरपास बनाया था। इस व्यवस्था के चालू होने की वजह सीआईएसएफ रोड से आकर यूटर्न लेने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती थी। इसको देखते हुए एनएचएआई की तरफ से यू टर्न बनाने का काम किया गया है। यू टर्न निर्माण के दौरान एनएच-9 की नीचे वाली सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे नीचे से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालक परेशान थे। उन्हें जयपुरिया के पास से यू टर्न लेकर आना होता था। अब शनिवार को एनएचएआई ने यू टर्न खोलने के साथ ही इस बैरिकेड को हटा दिया। अब वाहन चालक अप रोड के साथ नीचे बनी सड़क का भी इस्तेमाल गाजियाबाद जाने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही अब यू टर्न बनने से सीआईएसएफ रोड से आने वाले वाहन चालक आसानी से मुड़ सकते हैं। एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग ने बताया कि यू टर्न को खोलकर एनएच-9 की सड़क पर लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई है। जल्द ही सीआईएसएफ के पास बने एक और अंडरपास को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed