फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

टीएचए के तीन संस्थानों पर तीन करोड़ के पर्यावरणीय हर्जाने की सिफारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
टीएचए के तीन संस्थानों पर तीन करोड़ हर्जाने की सिफारिश
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर के तीन होटलों पर ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था न होने के कारण तीन करोड़ रुपये हर्जाने की सिफारिश की गई है। उप्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अनुश्रवण समिति ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर एनजीटी से इन होटलों पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।
उप्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अनुश्रवण समिति ने 11 से 14 जून तक ठोस कचरा प्रबंधन का हाल जानने के लिए जिले में कई होटलों, फैक्ट्रियों और मॉल्स का निरीक्षण किया था। इस दौरान उसे रेडिशन होटल, शिप्रा मॉल और मोहन मीकिंस में कचरा प्रबंधन में भारी खामियां मिली थीं। समिति सचिव राजेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि निरीक्षण में समिति ने ठोस कचरा प्रबंधन का हाल जाना था।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेडिशन होटल पर 1.22 करोड़ रुपये के पर्यावरणीय हर्जाने की सिफारिश की गई है। समिति को निरीक्षण के दौरान होटल में रसोई के अपशिष्ट को अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं मिली। सूखा एवं गीला कचरा एक साथ रखा गया था, प्लास्टिक कचरे को अलग नहीं किया गया था। वहीं एसटीपी का क्लोरीन टैंक खाली था और ईटीपी और एसटीपी का संचालन असंतोषजनक पाया गया। इसी तरह शिप्रा मॉल पर 1.17 करोड़ रुपये के पर्यावरणीय हर्जाने की सिफारिश की गई है। इस मॉल में निरीक्षण के दौरान फूड कोर्ट में सूखा-गीला अपशिष्ट मिला हुआ पाया गया। फूड कोर्ट और सीवर लाइन के पाइप की निकासी की व्यवस्था अलग नहीं थी। वहीं फूड कोर्ट से आने वाले तैलीय पदार्थ को अलग करने की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि मोहन मीकिंस पर 60.20 लाख रुपये के पर्यावरणीय हर्जाने की सिफारिश की गई है। यहां खतरनाक अपशिष्ट के निस्तारण के संबंध में अधिकार पत्र नहीं मिला। प्रदूषित जल और अन्य जल के निकासी की व्यवस्था अलग नहीं थी। वहीं ठोस अपशिष्ट के उत्पादन और निस्तारण की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने बताया कि समिति ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जिसके बाद उक्त तीन संस्थानों के खिलाफ पर्यावरणीय हर्जाना लगाने की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के कई संस्थानों की रिपोर्ट अभी तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed