फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

यूपी गेट से डासना के बीच दो पुलों के लिए रेलवे और सिंचाई विभाग ने दी एनओसी

Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद। मेरठ एक्सप्रेस-वे फेज दो के तहत यूपी गेट से डासना के बीच दो पुलों के निर्माण में आई बाधा दूर हो गई है। रेलवे ने एनएचएआई को चिपियाना में रेल लाइन के ऊपर पुल बनाने की एनओसी दे दी है। यूपी गेट पर पुल बनाने के मामले में नहर में पानी रोकने को लेकर सिंचाई विभाग ने एनओसी दे दी है।

विज्ञापन


एनएचएआई का दावा है कि अक्तूबर में यूपी गेट पर 14 लेन का पुल तैयार कर दिया जाएगा। चिपियाना में अभी समय लगेगा जबकि विजयनगर में हिंडन नदी के ऊपर पुल सितंबर में तैयार हो जाएगा। पुल तैयार होने से जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


एनएचएआई ने यूपी गेट के पास फरवरी 2018 में हिंडन नहर के ऊपर पुल बनाने का काम शुरू किया था। पिलर बनाने के दौरान नहर का पानी आड़े आ गया। इस साल मार्च में एनएचएआई ने नहर का पानी रोकने के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी, लेकिन विभाग दिसंबर में एनओसी देने को तैयार हुआ। विभाग का कहना है कि नहर का पानी रोकने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर एनएचएआई और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद तय हुआ कि नहर के कुछ हिस्से को मिट्टी से रोककर निर्माण किया जाए। सिंचाई विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद अब इसी तरीके से पुल के लिए पिलर गाड़ने का काम शुरू किया गया है। पुल की लंबाई 200 मीटर है। नहर के ऊपर पांच पिलर गाड़े जाने हैं।

एनएचएआई ने करीब डेढ़ साल पहले रेलवे से चिपियाना में रेल लाइन के ऊपर पुल बनाने की एनओसी मांगी थी। काफी रिमांइडर भेजने के बाद अब एनओसी मिली है। हालांकि डिजाइन का मामला अब भी फंसा है। अधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन से संबंधित फाइनल डिजाइन रेलवे के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 120 मीटर लंबा पुल बनने में अभी समय लगेगा।

यूपी गेट से डासना के बीच सबसे लंबा पुल विजय नगर में हिंडन नदी के ऊपर बन रहा है। इस पुल पर लगने वाले भीषण जाम को देखते हुए सबसे पहले इसी पुल को बनाने का काम शुरू किया गया था। पुल के लिए तमाम पिलर गड़ चुके हैं। 12 स्लैब में से तीन स्लैब बिछा दिए गए हैं। यह पुल 510 मीटर लंबा है। अधिकारियों का दावा है कि सितंबर में पुल को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। अक्तूबर में यूपी गेट पर पुल चालू कर देने के बाद यूपी गेट से प्रताप विहार तक वाहन फर्राटा भरेंगे।


चिपियाना में रेल लाइन के ऊपर पुल और यूपी गेट पर नहर पर पुल बनाने को लेकर एनओसी मिल चुकी है। विजय नगर में हिंडन नदी के ऊपर पुल अक्तूबर और यूपी गेट के पास नहर के ऊपर पुल सितंबर में तैयार हो जाएगा। 14 लेन के पुल चालू होने से जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।मुदित गर्ग, उप महाप्रबंधक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed