फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

नेहरू स्टेडियम के बराबर बनेगी नई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
नेहरू स्टेडियम के बराबर बनेगी नई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरवासियों को नेहरू क्रिकेट स्टेडियम के बराबर में नई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की सौगात मिलेगी। नेहरूनगर में जीडीए के पुराने स्टोर की जगह 9500 वर्ग मीटर भूखंड पर नई ग्रुप हाउसिंग बनेगी। वर्तमान में प्राधिकरण के पुराने स्टोर वाले भूखंड का स्वरूप व्यावसायिक है। अब इसका भू-उपयोग परिवर्तित कर आवासीय किया जाएगा। जीडीए की आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।
भूखंड का आवासीय में भू-उपयोग परिवर्तित होने के बाद इसे ग्रुप हाउसिंग में कर जीडीए की ओर से बेचा जाएगा। महानगर की पॉश नेहरू नगर कालोनी और शहर के बीचोंबीच इस भूखंड के होने से यहां आने वाली ग्रुप हाउसिंग योजना को लोगों द्वारा हाथों हाथ लिया जाएगा। ग्रुप हाउसिंग के इस भूखंड के बराबर में ही जीडीए का नेहरू स्टेडियम, यशोदा अस्पताल, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सहित गांधीनगर मार्केट है। ऐसे में जीडीए को इस भूखंड को ग्रुप हाउसिंग में बेचने से बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जीडीए के गठन के वक्त निर्माण सामग्री सीमेंट सहित आदि सामान को रखने के लिए प्राधिकरण ने नेहरू नगर में 9500 वर्ग मीटर भूखंड पर गोदाम का निर्माण कराया था। शुरुआत में अधिकांश निर्माण कार्य जीडीए की ओर से खुद कराए जाते थे, इसलिए गोदाम की उन्हें बहुत आवश्यकता होती थी। इस भूखंड पर चार गोदाम हैं। अब जीडीए की कार्यप्रणाली में बदलाव के साथ ठेकेदारों के जरिए होने वाले निर्माण कार्य के कारण इन गोदामों की जरूरत न के बराबर रह गई है। गोदामों के भूखंडों पर अतिक्रमण की संभावना व उनके खाली होने के कारण जीडीए ने इस भूखंड का भू-उपयोग परिवर्तित कर उसे आवासीय करने की योजना बनाई है। भू-उपयोग आवासीय होने के बाद इस ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लाने की योजना है। इस बाबत प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट...
नेहरू नगर में जीडीए के गोदाम का भू-उपयोग व्यावसायिक से आवासीय किया जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद यहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी बनाने या फिर भूखंड को बेचने का निर्णय लिया जाएगा। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed