{"_id":"5d6c11bb8ebc3e01802e8e56","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd18349941","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे दे सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे दे सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर बैठे दे सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट
गाजियाबाद। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ही टेस्ट दे सकेंगे। आपको परिवहन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन इस तरह की व्यवस्था करने जा रहा है कि जो व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस के लिए साइबर कैफे से आवेदन करेंगे, वहीं पर उनकी टेस्ट प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी।
परिवहन विभाग के कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए मारामारी रहती है। ऑनलाइन आवेदन कराने के बाद तिथि निर्धारित होने पर टेस्ट कराया जाता है। आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा। जो लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे, उन्हीं साइबर कैफे पर ही एक विकल्प मिलेगा। साइबर कैफे पर ही टेस्ट देने की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। इससे लोगों को फायदा होगा कि उन्हें आरटीओ कार्यालय में लंबी लाइनों में लगना नहीं पड़ेगा। साथ ही दलाल भी उनकी जेब नहीं काट पाएंगे। समय से उनका काम भी हो सकेगा। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। अभी तक इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से प्रदेश के सभी जिलों में लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों कार्यालय के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। विभागीय अधिकारियों का काम भी कम होगा। उन्होंने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के दौरान यह प्रक्रिया की जाएगी।