फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

रजिस्ट्री से पहले ही अवैध निर्माण का चलेगा पता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
रजिस्ट्री से पहले ही अवैध निर्माण का चलेगा पता
विज्ञापन

गाजियाबाद। नियमों को ताक पर रखकर एकल यूनिट भूखंड पर बहुमंजिला भवनों के निर्माण करने वाले बिल्डरों पर जीडीए ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। अब नियम विरुद्ध एकल यूनिट पर निर्माण करने वालों का रजिस्ट्री से पहले ही पता चल जाएगा। प्राधिकरण ने एकल यूनिटों पर निर्माण की रजिस्ट्री से पहले जीडीए को सूचित करने की मांग की है। इस बाबत प्राधिकरण की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
इस कवायद का मकसद जीडीए का एकल यूनिटों पर तय मानक से अधिक भवनों का निर्माण करने वाले बिल्डरों पर शिकंजा कसना है। एकल यूनिट पर तादात से अधिक भवनों के निर्माण करने का मामला जोन-छह इंदिरापुरम में सामने आया था। बिल्डरों पर सख्ती करते हुए जीडीए ने क्षमता से अधिक फ्लैट बनाने के मामले में इंदिरापुरम में 16 बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर को तहरीर दी थी। इसके अलावा जोन-छह में बीते कई वर्षों में तैनात रहे जूनियर इंजीनियरों व सुपरवाइजरों पर कार्रवाई के लिए ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

नियम विरुद्ध निर्माण कराने में प्राधिकरण अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। जीडीए इंदिरापुरम के विभिन्न खंड़ों में एकल यूनिटों का गहनता से सर्वे कर रहा है। इसमें प्रत्येक एकल यूनिट पर कितने-कितने भवनों का निर्माण हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी ओर एकल यूनिटों पर ऐसे निर्माण की रजिस्ट्री रोकने व बिल्डरों पर कार्रवाई के लिए जीडीए ने नई रणनीति पर काम शुरू किया है। इसके लिए जीडीए क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री से पहले सूचित करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है। ऐसे में अवैध निर्माण होने के बावजूद अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा सकेगी। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जीडीए क्षेत्र की रजिस्ट्री से पहले उनको सूचित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed