फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, धरने पर बैठा पीड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, धरने पर बैठा पीड़ित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के ऑटो चालक ने हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में अन्य ऑटो चालकों के साथ धरना दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने एसएसपी गत 15 जुलाई को भी शिकायत दी थी, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित ने धरने के बाद एसएसपी को दोबारा शिकायत दी। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित पहली बार उनसे मिला है। सिहानी गेट इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है। जांच केबाद कार्रवाई कराई जाएगी।

जागृति विहार सेक्टर-23 संजयनगर निवासी अरुण कुमार का कहना है कि वह, उसका भाई अमित व चाचा सोमपाल राजनगर एक्सटेंशन में ऑटो चलाकर पालन-पोषण करते हैं और इसी रूट पर ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि हिंदू संगठन का एक जिलाध्यक्ष ऑटो चालक ऑटो चालकों से 300 रुपये प्रतिमाह वसूलता है। इसके अलावा अगर कोई नया चालक ऑटो चलाने आता है तो उससे एकमुश्त 10 हजार रुपये लेता है। अरूण का कहना है कि उसने अपने जानकार सूर्यकांत शर्मा से कुछ रुपये उधार लिए थे। उक्त जिलाध्यक्ष ने रकम सूर्यकांत को ना लौटाकर उसे देने को कही। आरोप है कि उक्त पदाधिकारी उसे घर बुलाकर तथा फोन पर कई बार धमका चुका है। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed