{"_id":"5d448f4c8ebc3e6d1f61b778","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd181580960","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, धरने पर बैठा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, धरने पर बैठा पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, धरने पर बैठा पीड़ित
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के ऑटो चालक ने हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में अन्य ऑटो चालकों के साथ धरना दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने एसएसपी गत 15 जुलाई को भी शिकायत दी थी, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित ने धरने के बाद एसएसपी को दोबारा शिकायत दी। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित पहली बार उनसे मिला है। सिहानी गेट इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है। जांच केबाद कार्रवाई कराई जाएगी।
जागृति विहार सेक्टर-23 संजयनगर निवासी अरुण कुमार का कहना है कि वह, उसका भाई अमित व चाचा सोमपाल राजनगर एक्सटेंशन में ऑटो चलाकर पालन-पोषण करते हैं और इसी रूट पर ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि हिंदू संगठन का एक जिलाध्यक्ष ऑटो चालक ऑटो चालकों से 300 रुपये प्रतिमाह वसूलता है। इसके अलावा अगर कोई नया चालक ऑटो चलाने आता है तो उससे एकमुश्त 10 हजार रुपये लेता है। अरूण का कहना है कि उसने अपने जानकार सूर्यकांत शर्मा से कुछ रुपये उधार लिए थे। उक्त जिलाध्यक्ष ने रकम सूर्यकांत को ना लौटाकर उसे देने को कही। आरोप है कि उक्त पदाधिकारी उसे घर बुलाकर तथा फोन पर कई बार धमका चुका है। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।