फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

पीएनजी पर सब्सिडी की व्यवस्था करे सरकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
पीएनजी पर सब्सिडी की व्यवस्था करे सरकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोयले से चल रहे उद्योगों को पीएनजी पर शिफ्ट करने की कवायद के बीच उद्यमियों ने सब्सिडी की मांग प्रदेश सरकार से की है। पीएनजी में इंडस्ट्रीज को शिफ्ट करने के लिए उद्योगों के पास 15 दिन का समय है। ऐसे में कम समय में पीएनजी का प्रयोग करना उद्योगों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बैठक कर पीएनजी के प्रयोग करने संबंधी पहलुओं पर चर्चा की। अध्यक्ष संजीव सचदेव ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने 15 दिन का समय दिया है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि इतने कम समय में इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट करना मुश्किल होगा। इसके अलावा कई इंडस्ट्री पीएनजी के इस्तेमाल संबंधी तकनीकी जानकारी नहीं रखती हैं। इसको लेकर पीएनजी सप्लायर पहले उन इंडस्ट्री में उद्यमियों को विजिट कराए, जहां इसका प्रयोग किया जा रहा है। महासचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि आगरा और फिरोजाबाद में इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट किया गया है। दोनों शहरों में सब्सिडी सरकार दे रही है। गाजियाबाद में भी उद्योगों को सब्सिडी का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही पीएनजी पर लगने वाले टैक्स को भी एडजेस्ट करने की छूट उद्योगों को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को जल्द ही अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। बैठक में नरेश कुमार शर्मा, सुशील अरोड़ा, अशोक गुलाटी, महेश सिंघल, अरुण राज शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed