फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, जलभराव से आफत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, जलभराव से आफत
विज्ञापन

गाजियाबाद। रुक-रुक कर तेज बारिश से शनिवार को शहर में फिर जलभराव हो गया। नवयुग मार्केट और गोशाला अंडरपास समेत अधिकांश कॉलोनियों में जलभराव हो गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गोशाला अंडरपास में करीब तीन फीट पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। लाइनपार और पुराना गाजियाबाद क्षेत्र के बीच संपर्क कट गया। बारिश थमने के कई घंटे बाद तक सड़कों पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन

दो दिन से शहर में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे से करीब एक बजे तक जमकर बारिश हुई। थोड़ी देर के लिए रुकने के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन शहर के नाले लबालब भर गए और पानी सड़कों पर जमा होने लगा। सबसे खराब हालत नगर निगम कार्यालय के सामने नवयुग मार्केट में हुई। गोशाला अंडरपास पानी से लबालब भर जाने से यहां वाहनों का आवागमन बंद हो गया। विजयनगर से पुराने शहर में आने-जाने वाले लोगों को या तो न्यू लिंक रोड से होकर जाना पड़ा या एनएच-9 का लंबा चक्कर लगाना पड़ा। इसकी वजह से जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन कालोनियों में भी हुआ जबरदस्त जलभराव
नेहरू नगर सेकेंड के ए, बी, सी, ई, एफ ब्लाक, नेहरू नगर थर्ड, अशोक नगर, मालीवाड़ा, जटवाड़ा, पटेल नगर, लोहिया नगर, राजनगर, संजय नगर, कविनगर, विवेकानंद नगर, कैला भट्ठा, पंचवटी, मॉडल टाउन, गांधी नगर, विजयनगर, प्रताप विहार के विभिन्न सेक्टर, सेवा नगर, नंदग्राम, वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed