फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

शहर में जाम के झाम से परेशान रहे वाहन चालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
शहर में जाम के झाम से परेशान रहे वाहन चालक
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के कारण शहर के लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को लोग नेशनल हाइवे-9 से लेकर शहर में जीटी रोड व अन्य मार्गों पर जाम में फंसे रहे। मेरठ रोड पर कांवड़ यात्रा के कारण कोई भी वाहन नहीं जाने दिया गया। मेरठ जाने वाले बड़े वाहनों को हापुड़ होकर भेजा गया।
कांवड़ यात्रा के कारण कई दिन पहले रूट का डायवर्जन कर दिया गया था। शहर में मेरठ तिराहा पर जाम से बचने के लिए दूसरे मार्गों से लोगों को भेजा जा रहा है। यहां पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को वसुंधरा से एनएच-9 पर डावयर्ट किए गया है। मेरठ तिराहा से एनएच-9 के लिंक रोड पर लोकल वाहनों को वसुंधरा की ओर भेजा रहा है। वहीं सुबह मेरठ रोड बंद होने से वाहनों का दबाव बढ़ा तो जीटी रोड पर जाम लग गया। इस जाम में सुबह घरों से रोजमर्रा के कामों को निकलने वाले लोग फंस गए। उधर, डायवर्जन होने की वजह से एनएच-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ा है, जिस वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर वाहन धीरे-धीरे गुजरते रहे। बताया कि डासना मार्ग पर वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवे निर्माण के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

....
सोमवार से जीटी रोड पर भी प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
कांवड़ यात्रा और सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण लोगों को जाम से मुक्त कराने के लिए मेरठ रोड के साथ जीटी रोड पर भी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सोमवार से जीटी रोड पर वाहन संचालित नहीं होंगे। सोमवार को गोशाला रोड पर पड़ने वाले दुधेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार के दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने की व्यवस्था की है। पूरे शहर से लोग मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। जीटीरोड पर जाम की स्थिति से बचने के लिए जीटी रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जीटीरोड पर रविवार की रात से ही वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते जीटीरोड पर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं मेरठ रोड पर कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा। शहर में आने वाले लोग अन्य व वैकल्पिक मार्गों से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed