फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जुआघर बन जाती है गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जुआघर बनी गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू, वीडियो वायरल हुआ तो चार दबोचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेनें जुआ घर बन जाती हैं। गाजियाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्री ट्रेनों में ही जुआ खेलने लगते हैं। बृहस्पतिवार को असामाजिक तत्वों ने गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू के कोच को ही जुआघर बना दिया। सात-आठ युवक पैसा रखकर ताश के पत्ते खेलते और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए नजर आए। एक यात्री ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखा तो गाजियाबाद जीआरपी हरकत में आई और चेकिंग अभियान चलाकर चार लोगों को धर दबोचा।
बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे राजनगर निवासी आकाश वशिष्ठ ने चलती ट्रेन में खेले जा रहे जुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और रेलवे के अधिकारियों को भेजा था। वायरल हुए वीडियो में सात-आठ लोग चलती ट्रेन के कोच में जुआ खेलते दिख रहे हैं। पैसे की बाजी लगाकर वह ताश के पत्ते खेल रहे हैं और आसपास अन्य यात्री बैठे हुए हैं। वीडियो में वह रुपयों का लेनदेन भी करते दिख रहे हैं। जुआ खेलते इन असामाजिक तत्वों में से एक युवक सिगरेट निकालकर धुआं उड़ा रहा है। आसपास के यात्री परेशान हो रहे हैं, लेकिन इनकी दादागिरी के आगे कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। आकाश वशिष्ठ का कहना है कि अगर कोई यात्री इनका विरोध करता है तो सारे मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि दिल्ली और गाजियाबाद के बीच में कई स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ तैनात रहती है, लेकिन कोच में कभी चेकिंग नहीं की जाती। जुआ खेलने वाले इन लोगों में पुलिस की कार्रवाई का भी डर नहीं है। ईएमयू कोच में जुआ खेलने का यह वीडियो जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया तक पहुंचा तो उन्होंने शाम को ही दिल्ली से गाजियाबाद लौट रही ईएमयू में सघन चेकिंग कराई। इस दौरान चार यात्री ट्रेन में शराब पीते हुए पकड़े गए। जीआरपी उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

असामाजिक तत्व महिलाओं से करते हैं छेड़खानी
पूर्व में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब ऐसे असामाजिक तत्व चलती ट्रेनों में शराब पीकर महिलाओं से अभद्रता करते हैं। छेड़खानी के ऐसे मामले अक्सर जीआरपी और आरपीएफ थाने में पहुंचते हैं। बावजूद इसके ईएमयू ट्रेनों में अन्य ट्रेनों की तरह एस्कार्ट नहीं चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 हजार दैनिक यात्री करते हैं सफर
गाजियाबाद, अलीगढ़, खुर्जा व आसपास के शहरों से रोजाना ईएमयू ट्रेनों में करीब 50 हजार दैनिक यात्री दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा तक सफर करते हैं। इनमें करीब 8 से 10 हजार महिलाएं शामिल हैं। बावजूद इसके लोकल ट्रेनों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
---
अब डायल-100 पर ही जीआरपी को भी दें सूचना
ट्रेनों में अगर कोई आपराधिक घटना या किसी को गलत करते हुए देखे तो जीआरपी को सूचना देने के लिए भी 100 नंबर डायल करें। यूपी जीआरपी के सभी थानों को डायल-100 कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। डायल-100 पर दी गई सूचना तत्काल संबंधित जीआरपी थाने पर पहुंच जाएगी।

--
कोट
किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली थी। ईएमयू ट्रेनों में फोर्स की तैनाती भी नहीं रहती। वीडियो को देखकर ईएमयू में चेकिंग कराई गई। इस दौरान चार लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में जुआ खेलते दिख रहे लोगों की भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। - अशोक सिसौदिया, जीआरपी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed