फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

वाया हापुड़ जाएंगी मेरठ की बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
आज से होगी दिक्कत, वाया हापुड़ जाएंगी मेरठ की बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुुधवार से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो जाएगा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ जाने के चलते बुधवार से अब मेरठ-हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें डासना, मसूरी, हापुड़ होते हुए मेरठ जाएंगी। डायवर्जन के चलते यात्रियों की यात्रा लंबी होने के साथ-साथ महंगी भी हो जाएगी। रोडवेज बसों में मेरठ के लिए 23 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

इससे पहले मंगलवार से रूट डायवर्जन लागू किया जाना था, लेकिन कांवड़ मार्ग पर अभी शिवभक्तों की कम संख्या को देखते हुए इसमें एक दिन की छूट दे दी गई। मंगलवार को मेरठ जाने वाली बसें पूर्व निर्धारित रूट मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए मेरठ तक पहुंचीं। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली बसों को डासना, मसूरी, पिलखुवा होते हुए मेरठ की तरफ निकाला जाएगा। मेरठ से भी इसी रूट से बसों का आवागमन होगा। 30 जुलाई तक डायवर्ट रूट प्लान को लागू किया जाएगा। वहीं, एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन भी हापुड़ के रास्ते कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed