फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कोरोना को मात दे चुके लोग आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाई लेने की ले सलाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कोरोना को मात दे चुके लोग ले रहे आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की ले रहे सलाह
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण को मात दे चुके लोगों में इस बार साइड इफेक्ट कम आए हैं, लेकिन लोग स्वयं सजगता बरत रहे हैं। कोरोना कमांड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 60 से 70 फोन कॉल आ रही हैं, इनमें 90 फीसदी ऐसे लोगों के फोन होते हैं, जो कोरोना को मात दे चुके हैं, लेकिन किसी तरह के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाई लेने की सलाह लेना चाहते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी भी कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में डॉक्टर बैठ रहे हैं। रात में आने वाली फोन कॉल में 90 फीसदी कमी आई है, लेकिन दिन में लोग फोन कर जानकारी लेते हैं।
पूर्व संक्रमित: मुझे कोरोना हुआ था, घर पर ही स्वस्थ हो गया था। बाद में कोई परेशानी न हो, इसलिए होम्योपैथिक दवाई लूं या आयुर्वेदिक
डॉक्टर: अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, तो किसी भी तरह की दवाई न लें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए योग करें और गुनगुना पानी पिएं। फ्रिज की ठंडी और बासी चीजें से लेने से बचें।
विज्ञापन

पूर्व संक्रमित : मुझे खांसी की परेशानी हो रही है। एलोपैथी दवाई नहीं खाना चाहता क्या करूं?
डॉक्टर: अगर आपकी खांसी 15 दिन से ज्यादा हो गई है तो एक बार एक्स-रे जांच करा लीजिए। अदरक भूनकर मुंह में रखकर चूसते रहें। लौंग, तेज पत्ता, बड़ी इलायची और गुड़ उबाल कर सिप करके पी सकते हैं। अगर खांसी दूर नहीं हो रही है तो अपने किसी भी नजदीकी आयुर्वेदिक अस्पताल से दवाई ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक : मुझे खांसी के साथ ही बुखार आया था, कोरोना की जांच नहीं कराया था। थकान रहती है। होम्योपैथिक दवाई लूं या आयुर्वेदिक
डॉक्टर: थकान का कारण शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से भी होता है। आप पहले खून की जांच किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर करा लीजिए। उसके बाद किसी भी विधा की दवाई डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं। दिन में पानी ढाई से तीन लीटर जरूर पिएं।
युवती: जब भी मौसम बदलता है, मुझे सिर दर्द की परेशानी बढ़ जाती है। यह कोरोना तो नहीं है?
डॉक्टर : मौसम बदलने पर सिर दर्द की परेशानी बढ़ती है तो यह एलर्जी या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। आप किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से जांच कराएं, उसके बाद ही पता चल पाएगा किस तरह की दवाई लेना है।

महिला : मेरी बेटी एमएनसी कंपनी में जॉब करती है। उसे कोरोना हुआ था, अब ठीक है लेकिन अभी उसे भूख कम लगती है क्या करें?
डॉक्टर : भूख कम लगने का कारण लिवर या पेट में किसी तरह का संक्रमण हो सकता है। एक बार आप खाली पेट खून की जांच करा दीजिए, उससे पता चल जाएगा कि भूख क्यों नहीं लग रही है। इसके अलावा बाहर की चीजें खाने से बचें और नियमित योग करें।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed