फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सिटी फॉरेस्ट में जन सुविधाओं का बुरा हाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सिटी फॉरेस्ट में जन सुविधाओं का बुरा हाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन करहेड़ा से सटे महानगर के सबसे बड़े पिकनिक स्पॉट सिटी फॉरेस्ट में जनसुविधाओं का हाल बेहाल है। 150 एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट में जन सुविधाओं में बने शौचालय में बदबू के साथ गंदगी का ढेर नजर आया। रविवार का दिन होने से परिवार के साथ पिकनिक मनाने निकले लोग और युवा सुलभ सेवाओं के लिए भटकते दिखाई दिए। इसे लेकर युवतियों ने नाराजगी भी जताई। वहीं, सिटी फॉरेस्ट की अंदर की पॉकेट में डस्टबिन गिरी हुई और उनमें गंदगी भरी नजर आई। कई दिनों पहले हुई बारिश के बावजूद कुछ जगह पैदल पथ पर जलभराव दिखाई दिया।
एडवेंचर पार्क में झूलों और पूछताछ काउंटर का बुरा हाल:
सिटी फॉरेस्ट में बच्चों और युवाओं के लिए बोटिंग के पास वाली पॉकेट में एडवेंचर पार्क विकसित किया गया है। लेकिन यहां लगाए गए झूले और बनाया गया पूछताछ काउंटर अब खुद मरम्मत की राह देख रहा है। एडवेंचर पार्क में टायरों और रस्सी की मदद से चढ़ने की एक एक्टिविटी तैयार की गई थी। लेकिन अब चढ़ने के लिए लगाई गई रस्सी बीच में से गायब हो चुकी है। ऐसे में रस्सी की ओर से चढ़ने का प्रयास करते कई बच्चे जोखिम भरा प्रयास करते नजर आए। उसी के 20 मीटर दूरी पर बनी एक ओर एक्टिविटी में लोहे की बनी फाउंडेशन एक ओर झुक गई है। इसके बावजूद लोग उस पर चढ़कर सेल्फी लेते दिखाई दिए। वहीं एडवेंचर पार्क में गेट के बराबर पूछताछ के लिए बनाया गया काउंटर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जर्जर पड़े काउंटर पर कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।
विज्ञापन

---
शनिवार-रविवार को 500 से अधिक लोग आते हैं सिटी फॉरेस्ट:
जीडीए की ओर से सिटी फॉरेस्ट में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये टिकट निर्धारित की गई है। सोमवार से शुक्रवार तक 300 से 350 के करीब लोग पार्क में घूमने आते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या 500 के ऊपर पहुंच जाती है। रविवार को पार्क में उमड़ी भीड़ के कारण कार से पहुंचे लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में परेशानी झेलनी पड़ी। सिटी फॉरेस्ट के अंदर सीमित करीब 50 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है। ऐसे में अधिकांश लोगों को सड़क से सटे मुख्य द्वार के पास बनी पार्किंग में वाहन लगाने पड़े। बीते साल जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। आदेश के बावजूद अभी कई चीजों पर काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनसुविधाओं की स्थिति बुहत खराब:
1. पार्क में घूमने आए अंकुर ने बताया कि पार्क में बने शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है। गंदगी और बदबू के कारण उनका उपयोग करना संभव नहीं है। गंदगी को देखकर लगा कि कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। ऐसे में जन सुविधाओं की स्थिति को सुधारने पर काम होना चाहिए। -- अंकुर

---
पीने के पानी का नहीं इंतजाम:
2. आर्यन ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट की अंदर की पॉकेट में पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मजबूरन लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। एडवेंचर पार्क में बनी एक्टिविटी जर्जर हालत में हैं। उनका जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed