{"_id":"61f595ca22d99457cc23d7c9","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd233380589","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल के सहारे माननीय बनने का सपना देख रहे गुंडे - योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल के सहारे माननीय बनने का सपना देख रहे गुंडे - योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल के सहारे माननीय बनने का सपना देख रहे गुंडे - योगी
मुरादनगर। चुनावी समर में चौथी बार गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
शनिवार को मुरादनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि गुंडे
साइकिल के सहारे माननीय बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन हम उसे पूरा नहीं
होने देंगे। दस मार्च के बाद फिर से कानून का राज होगा। हम गुंडों की हालत
ऐसी कर देंगे कि वे थानों के बाहर रहम की भीख मांगेंगे और कहेंगे कि हमें
बख्श दो, हम ठेला लगाकर सब्जी बेच लेंगे, लेकिन अपराध नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में थे तो उन्होंने कांवड़ यात्रा रोक
दी थी। अब भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा निकलती है और उस पर पुष्प वर्षा
की जाती है। सपा का विकास का नहींए विनाश का मॉडल था। बेटियों की सुरक्षा
खतरे में होने के साथ हर तीसरे दिन दंगा होता था। व्यापारियों से गुंडा
टैक्स वसूला जाता था। भाजपा सरकार ने पांच सालों में कोई दंगा नहीं होने
दिया। दंगाइयों को ठिकाने लगाया है। अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली के वादे
पर जिनकी सरकार के दौरान बिजली के तार नहीं थे, वे मुफ्त में बिजली देने की बात कर रहे हैं।
माफिया की हवेलियां बनाने में भूल नहीं हुई
सीएम ने कहाए हमने अखिलेश से पूछा था कि कितने गरीबों के मकान बनवाये, बोले
हम भूल गए थे उन्हें अपना मकान बनाने में भूल नहीं हुई। उनके शागिर्द में
रहने वाले बड़े-बड़े माफियाओं ने हवेलियां बनाई, तो भूल नहीं हुई लेकिन
गरीबों का मकान बनाने में उनसे भूल हो गई। डबल इंजन सरकार ने गरीबों 43 लाख
गरीबों को एक एक आवास दे दिया। उन्होंने सांसद सत्यपाल सिंह और राज्यसभा
सांसद डॉण् अनिल अग्रवाल से कहा है कि अगर उनकी फिल्मों में रुचि हो तो फिर
मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। गाजियाबाद के बगल में ही फिल्म सिटी बन रही
है। बड़े विकास कार्य पहले की सरकारों में संभव नहीं हो पाए।
बुआ-भतीजे की पार्टी का एजेंडा परिवार का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली-मेरठ के बीच 12
लेन का जो एक्सप्रेस-वे बन चुका है, जिसने दिल्ली और पश्चिमी यूपी की चार
घंटे की दूरी को कुछ घंटों कर कर दिया है। उनकी सरकारों ने क्यों नहीं
किया। पहले सपा की सरकार ने प्रदेश में चार बारए बसपा को तीन बार और
कांग्रेस ने प्रदेश में 55 वर्षों तक शासन किया। आखिर वे लोग इन कार्यों को
क्यों नहीं कर पाए। यह उनसे पूछा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
चाचा-भतीजे, भाई बहन और बुआ भतीजे की पार्टी का एजेंडा परिवार का विकास है।
मेरठ से सुबह जाएंगे प्रयागराज, शाम को आएंगे घर वापस
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में 30 हजार करोड़ की लागत वाली देश की
पहली रीजनल रैपिड रेल का पहला चरण दिल्ली और मेरठ के बीच में बन रहा है।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भाजपा की सरकार में संभव हुआ है। मेरठ से
प्रयागराज तक का सफर तय करने में पहले जहां 16 से 17 घंटे का वक्त लगता था।
अब गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए दूरी छह घंटे में पूरी हो जाएगी। अब सुबह
मेरठ से निकलने, दोपहर में संगम में स्नान करने के बाद शाम को अपने घर वापस आ जाएंगे।
कोरोना काल में सपा कांग्रेस व बसपा का नहीं था अतापता
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ कोरोना महामारी
अगर कांग्रेस, बसपा और सपा की सरकार में आई होती तो समस्या और गंभीर होती।
पहले न दवा थीए न डॉक्टर थे, और न ही पर्याप्त उपचार के केंद्र। महामारी के
वक्त सत्ता के साथ विपक्ष को मिलकर कार्य करने की जरूरत थी। लेकिन लोगों की
मदद के लिए सर्वदलीय बैठक का सपा ने बहिष्कार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री
कार्यालय की जगह राजभवन में बैठक रखवाई थी। लेकिन तब भी यह लोग नहीं आए। जो
जनता के संकट में सहयोगी और साथी नहीं बन सकते हैंए और चुनाव के वक्त
बेवकूफ बनाने आएंगे तो जनता ऐसे लोगों को ठेंगा दिखाएगी। कोरोना काल खंड
में कांग्रेस, सपा व बसपा का कोई अतापता नहीं था। संकट का साथी केंद्र में
मोदी और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार थी।