{"_id":"61f5945f979d93264a00ef49","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd233380351","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का कोरोना से निधन
गाजियाबाद। बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का शनिवार सुबह निधन हो गया। 13 जनवरी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कौशांबी के यशोदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। 78 वर्षीय बंसल ने अंतिम सांस हास्पिटल में ली। निधन की सूचना पर बसपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। उनके कविनगर आवास और गंज स्थिति कार्यालय पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
बंसल गाजियाबाद सदर सीट पहली बार 2007 में विधानसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में वह बीजेपी के सुनील शर्मा से हार गए थे। 2012 में दोबारा बसपा के चुनाव चिन्ह पर लड़े और बीजेपी के अतुल गर्ग को हराया। 2017 में वह बीजेपी के अतुल गर्ग से चुनाव हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के समझौते के बाद वह सपा से चुनाव लड़े लेकिन बीजेपी के जनरल वीके सिंह से हार गए। बंसल लंबे समय से बसपा से जुड़े थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं में उनकी गिनती होती थी। बसपा सुप्रीमो मायावती और संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, विशाल वर्मा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव व सभी संगठनों व दलों के लोगों ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश यादव ने भी दी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सुरेश बंसल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बंसल अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन
---------
बसपा ने बनाया था प्रत्याशी, बीमारी के चलते कर दिया था मना
2022 के चुनाव के लिए बसपा ने सुरेश बंसल को गाजियाबाद सदर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। 18 जनवरी तक सेहत में सुधार नहीं होने पर बसपा ने भाजपा से बगावत कर अलग हुए केके शुक्ला को टिकट दे दिया।
-------------