फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

18 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, विधायक बनने की दौड़ से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
18 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, विधायक बनने की दौड़ से बाहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नामांकन पत्रों की जांच का काम सोमवार को किया गया। 18 प्रत्याशियों के फार्मों में कमी पाए जाने के बाद उन्हें विधायक बनने की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। जिन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं उनमें पांच निर्दलीय हैं और 13 अन्य दलों से हैं। अब जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि किसी के फार्म में हस्ताक्षर नहीं थे तो किसी ने कॉलम अधूरा छोड़ा था। नोटिस के बाद भी इन प्रत्याशियों ने गलती दुरुस्त नहीं की। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों से 75 नामांकन हुए थे। नामांकन 14 से 21 जनवरी तक हुआ। जिन प्रत्याशियों के पर्चे में कमियां थीं उनको नोटिस देकर कमियां बताई गईं और ठीक करने के लिए कहा गया। सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच विधानसभा क्षेत्र वार बनाए गए पांच आरओ ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक की।
14 से 21 जनवरी के बीच 75 नामांकन हुए थे। गाजियाबाद और साहिबाबाद से 18-18, लोनी से 13, मुरादनगर से 17 और मोदीनगर से 09 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

-------
विधानसभा सीट खारिज हुए पर्चे
गाजियाबाद 04
साहिबाबाद 03
मुरादनगर 05
लोनी 02
मोदीनगर 01
----------
नामांकन पत्रों के खारिज होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति
गाजियाबाद 13
साहिबाबाद 12
मोदीनगर 08
मुरादनगर 11
लोनी 11
---------
लोनी:
सुमित कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी
पर्चा खारिज करने की वजह जमानत राशि कम लगाना और जाति प्रमाणपत्र अन्य राज्य का लगाना बताया गया है।
विनोद कुमार, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
नोटिस देने के बाद भी तय समय में प्रारूप 26 (फार्म में पूरी जानकारी न देना) नहीं दिया गया।
--------
मुरादनगर :
नत्थू सिंह, निर्दलीय
शपथपत्र को अधूरा भरा जाना। नोटिस के बाद भी नहीं किया सुधार।
अनिल कुमार, मिहिर सेना पार्टी
संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति नहीं होना।
निर्मल, स्वतंत्र जनताराज पार्टी
नोटिस के बाद भी संशोधित एफिडेविट प्रारूप 26 उपलब्ध नहीं कराया जाना।
विरेंद्र कुमार, पब्लिक पोलिटिकल पार्टी
नोटिस के बाद भी संशोधित एफिडेविट उपलब्ध नहीं कराया जाना।
सुनील नायर, राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी
नोटिस के बाद भी संशोधित एफिडेविट प्रारूप 26 उपलब्ध नहीं कराया जाना।
सुभाष चंद्र, बहुजन मुक्ति पार्टी
सुभाष की ओर से जो फार्म भरा गया उनमें कमियां थीं। नोटिस के बाद भी संशोधित शपथपत्र नहीं उपलब्ध कराया गया।
----------
साहिबाबाद
मतदाता सूची की प्रमाणित और संशोधित एफिडेविट उपलब्ध नहीं कराया जाना। इस वजह से जिनके पर्चे खारिज हुए उनमें राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी की आंजकिया चौहान, भारतीय हिंद फौज के ओमपाल, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार, निर्दलीय अनिता यादव, निर्दलीय औरंगजेब के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद :
अनिल कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के अनिल मकवाना
नोटिस के बाद भी फार्म में कमियों को दूर नहीं करना और संशोधित एफिडेविट उपलब्ध नहीं कराया जाना। वहीं मिहिर सेना के विवेक कुमार का पर्चा प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं होने की वजह से खारिज हो गया। आदर्श समाज पार्टी के सलमान याहिया ने भी नोटिस के बाद संशोधित शपथपत्र नहीं दिया और विधायक बनने की दौड़ से पीछे रह गए। वहीं इसी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे संजीव शर्मा के दो प्रस्तावकों के दूसरे विधानसभा क्षेत्र से होने के कारण पर्चा रद्द कर दिया गया।
मोदीनगर :
मोदीनगर से पब्लिक पोलिटिकल पार्टी से मैदान में उतरे 63 वर्षीय वीरेंद्र कुमार का भी पर्चा खारिज कर दिया गया है। आरओ शुभांगी शुक्ला का कहना है कि नोटिस के बाद भी वीरेंद्र ने संशोधित एफिडेविट उपलब्ध नहीं कराया।

---------
27 को नाम वापसी, 10 को मतदान
नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद अब नाम वापसी 27 जनवरी तक होगा। दस फरवरी को जिले के 728 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
-----------
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया हुई पूरी
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 18 प्रत्याशियों के फार्मों में त्रुटियां थीं। त्रुटियों को सुधारने के लिए नोटिस देकर मौका दिया गया। तय समय में इन प्रत्याशियों ने सुधार नहीं कराया, इस वजह से इनका पर्चा खारिज कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से कराई गई है।
राकेश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed