फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दूल्हों के बाद अब बरातियों ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दूल्हों के बाद अब बरातियों ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम और नगर कोतवाली में दूल्हों द्वारा हर्ष फायरिंग के बाद अब विजयनगर में बरातियों द्वारा शादी समारोह में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बरातियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र में स्टेज पर हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। आरोपी की पहचान विजयनगर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। डासना गेट चौकी इंचार्ज रानू चौधरी ने प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
शादी में हर्ष फायरिंग का ताजा मामला विजयनगर का है। वायरल वीडियो में दो युवक पिस्टल और बंदूक से गोली चलाते दिखाई दे रहे हैं। पिस्टल धारी युवक एक के बाद एक दो राउंड गोलियां चलाता है, जबकि दूसरे युवक बंदूक से एक गोली चलाता है। इसके बाद एक अन्य तीसरा युवक बंदूक लेकर एक राउंड फायरिंग करता है। अंत में पिस्टल से गोली चलाने वाला युवक इस बार बंदूक लेकर गोली चलाता है। 18 सेकेंड की वीडियो में फायरिंग करने वाले तीनों युवकों के चेहरे पर कोई झिझक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

आसपास खेल रहे बच्चे, मेहमानों की भीड़ मौजूद
जिस वक्त तीनों युवक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, उस दौरान पास में ही बच्चे खेल-कूद कर रहे हैं। इसके अलावा आसपास काफी संख्या में मेहमान भी मौजूद हैं। पिस्टल कॉक करते ही ट्रिगर दबाया जा रहा था, ऐसे में अगर पिस्टल ऊपर करने से पहले गोली चल जाती तो अप्रिय घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की बजाय स्टेट्स सिंबल बन रहा लाइसेंसी असलहा
आमतौर पर सुरक्षा का हवाला देते हुए शस्त्र लाइसेंस बनवाया जाता है। लेकिन वर्तमान में इसका इस्तेमाल स्टेट्स सिंबल के तौर पर किया जा रहा है। बीते पांच दिन में हर्ष फायरिंग के तीन मामले सामने आ चुके हैं। 10 दिसंबर को इंदिरापुरम के ग्रांड पियाजा बैंक्वेट हॉल में दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हुई। इसके बाद नगर कोतवाली के सूया फार्म हाउस में दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की। तीसरी घटना विजयनगर में बरातियों द्वारा हर्ष फायरिंग की सामने आई है।
---------------
9 दिसंबर को प्रिंस ने अपनी शादी में की थी हर्ष फायरिंग
गाजियाबाद। सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र की हर्ष फायरिंग की घटना तस्दीक कर लीि गई है। विजयनगर निवासी प्रिंस की 9 दिसंबर को शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर रोड स्थित सूर्या फार्म हाउस में था। स्टेज पर उसने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। उसके खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। असलहा किसका इस्तेमाल हुआ, यह पता लगाया जा रहा है। साथ ही हर्ष फायरिंग में दुल्हन की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

इनसेट .....
शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त : एसएसपी
हर्ष फायरिंग में किनके असलहों का इस्तेमाल हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। जिनके असलहा होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। साथ ही उनका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। - पवन कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed