फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

साफ-सफाई का रखेंगे ध्यान, रेस्तरां, सिनेमा हॉल में मिलेगी छूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सफाई रखेंगे तो रेस्तरां, सिनेमाहॉल व अस्पताल के बिल में मिलेगी छूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर अगर आप साफ-सफाई के 6 नियमों का पालन करेंगे तो नगर निगम न केवल आपको सम्मान देगा, बल्कि रेस्तरां, सिनेमाहॉल, पैथोलॉजी और अस्पताल के बिल में छूट भी मिलेगी। इन नियमों का पालन करने वाले परिवारों को नगर निगम ‘स्वच्छ भारत परिवार’ मानकर एक कार्ड जारी करेगा। कार्डधारक परिवार के सदस्य इस कार्ड को दिखाकर शहर के चयनित प्रतिष्ठानों पर स्वास्थ्य जांच, खरीदारी या इलाज के खर्च में अधिकतम 10 फीसदी तक छूट पा सकेंगे।
नगर निगम ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। तीन नामचीन फास्ट फूड रेस्तरां, दो पैथोलॉजी लैब, चार बड़े अस्पतालों, सिनेमाहॉल प्रबंधन से नगर निगम अधिकारियों की वार्ता हो चुकी है। इन संस्थानों ने नगर निगम की इस योजना में शामिल होने की हामी भर दी है। अब नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर के ऐसे अन्य बड़े प्रतिष्ठानों से सहमति के लिए वार्ता करेंगे। सहमति बनने पर नगर निगम जल्द ही इस योजना को शुरू करेगा।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने समेत छह नियमों का करना होगा पालन
1. घरों या प्रतिष्ठानों के परिसर में ही गीला-सूखा और बायोमेडिकल वेस्ट कचरे को अलग करना।
2. सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार।
3. प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों का बहिष्कार व उनकी सूचना निगम को देना।
4. गीले कचरे से खुद कंपोस्ट तैयार करना।
5. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार पूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना।
6. इन सभी बिंदुओं पर आसपास के पांच परिवारों को जागरूक कर इनका पालन कराना।
स्वच्छ भारत परिवार बने रहने के लिए निरंतर करना होगा पालन
स्वच्छता के छह नियमों का पालन करने के बाद नगर निगम को सूचना देनी होगी। निगम की टीम ऐसे घरों में किए जा रहे इंतजाम का निरीक्षण करेगी और मानकों पर खरा उतरने के बाद स्वच्छ भारत परिवार घोषित कर कार्ड जारी कर देगी। इस कार्ड की डिटेल नगर निगम की ओर से उन प्रतिष्ठानों को भी भेजी जाएगी जो छूट की योजना में नगर निगम के साथ अनुबंध करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति निगम की ओर से जारी कार्ड को लेकर इन प्रतिष्ठानों पर जाएगा तो उसे छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे परिवारों के संसाधनों का निरीक्षण निर्धारित अंतराल पर किया जाता रहेगा। निरंतर पालन न करने पर कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर तक शुरू हो जाएगा योजना
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गाजियाबाद में यह पहल की जा रही है, ताकि लोग स्वच्छता के प्रति और जागरूक हो। नगर निगम जल्द ही ऐसे प्रतिष्ठानों से अनुबंध कर 25 दिसंबर तक इस योजना को लांच कर देगा।
- डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed