{"_id":"61aa7046a5269758d044cd37","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd230416871","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी के 32 हजार घरों में 2018 में दे दिए कनेक्शन, पानी मिलेगा 2022 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी के 32 हजार घरों में 2018 में दे दिए कनेक्शन, पानी मिलेगा 2022 में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी के 32 हजार घरों में 2018 में दे दिए कनेक्शन, पानी मिलेगा 2022 में
गाजियाबाद। घर-घर तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की योजना मजाक बनकर रह गई है। जल निगम ने वर्ष 2018 में लोनी क्षेत्र में 32 हजार घरों में पानी पहुंचाने के लिए मुफ्त कनेक्शन दिए, लेकिन इनमें से करीब 15 हजार से ज्यादा घरों में तीन साल बाद भी पानी नहीं पहुंचा। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर खुद नगर विकास मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को कई बार पत्र भेज चुके हैं, लेकिन पानी नहीं मिला। अब विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी 2022 तक इन घरों में पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
जल निगम ने लोनी में करीब 40 करोड़ की पेयजल योजना वर्ष 2018 में शुरू की थी। 32 हजार घरों में पानी के कनेक्शन और करीब पांच हजार घरों में सीवर कनेक्शन दिए गए थे। इन कनेक्शनों के जरिए घरों तक पानी पहुंचाने के लिए नलकूप भी लगाए गए थे, लेकिन कनेक्शनों की अपेक्षा नलकूप कम लगे। इसकी वजह से करीब 15 हजार से ज्यादा घरों में पानी पहुंच ही नहीं पाया। तीन साल से घरों में नल तो लगे हैं, लेकिन इनसे पानी नहीं निकला। उधर, क्षेत्रीय विधायक का दावा है कि इन 32 हजार में से महज एक हजार कनेक्शन में ही पानी मिल पाया है। उन्होंने इसकी शिकायत अगस्त 2019 में, जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर 2020 में नगर विकास मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखे। इसके बावजूद अधिकारियों ने पानी तो पहुंचाया ही नहीं, इस स्कीम के लिए मिला पैसा भी रिलीज करा लिया।
----
अधिकारियों ने शासन को भेजी थी रिपोर्ट
इस मामले में लोनी विधायक की ओर से बार-बार लिखे गए पत्रों के बाद जल निगम के अधिकारियों से शासन ने रिपोर्ट मांगी थी। जल निगम के अधिकारियों ने नलकूपों से पानी डिस्चार्ज कम होने की बात कहकर रिपोर्ट भेज दी थी। तब से मामला तो शांत हो गया, लेकिन इंतजार में बैठे परिवारों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
----
दूसरी पेयजल योजना से मिलेगा पानी
जल निगम ने लोनी के लिए 29 ट्यूबवेलों, 3 ओवरहेड टैंक और 6 सीडब्ल्यूआर के साथ 200 किलोमीटर लंबी पेयजल वितरण पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई। 56 करोड़ की इस योजना को भी जल निगम पूरा नहीं कर पाया। इसमें से महज 16 नलकूप लग पाए हैं। बाकी नलकूपों के लिए बोरिंग किया गया तो भूजल की गुणवत्ता खराब मिली। ऐसी स्थिति में अब महज 16 नलकूपों से ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाएगी। अब लोनी क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
----
अधिकारी बोले
पूर्व में लोनी में दिए गए पानी के कनेक्शनों में भी जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। 16 नलकूप बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन आदि की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जनवरी अंत तक या फरवरी में उन सभी घरों में पानी की आपूर्ति पहुंच जाएगी, जिन्हें पूर्व में मुफ्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं। - संजय गौतम, महाप्रबंधक, जल निगम