{"_id":"61aa6f94734b796bf862c146","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2304167106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम गाजियाबाद के डॉन हैं... अब तुम्हें जीने नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम गाजियाबाद के डॉन हैं... अब तुम्हें जीने नहीं देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम गाजियाबाद के डॉन हैं...अब तुम्हें जीने नहीं देंगे
गाजियाबाद। महिंद्रा एनक्लेव निवासी कर अधिवक्ता प्रदीप कुमार को फोन पर घर आकर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले दो लोग खुद को बॉबी पाकिस्तानी व मोनू पाकिस्तानी बता रहे हैं, जबकि तीसरे को वह जानते हैं। धमकी की कॉल रिकॉर्ड कर पीड़ित अधिवक्ता ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
महिंद्रा एनक्लेव निवासी प्रदीप कुमार ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कर अधिवक्ता हैं और दो बार टैक्सेशन बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि बार से जुड़े कुछ लोगों ने वित्तीय घोटाला किया हुआ है। जिसे उजागर करने पर लैंडक्राफ्ट सोसायटी निवासी सुंदर कुमार शर्मा व उनके कुछ साथी उनसे रंजिश रखने लगे। इसके चलते 26 अगस्त, 8 अक्तूबर और 30 नवंबर को मीटिंग में उनसे अभद्रता व मारपीट की कोशिश की गई। 30 नवंबर की मीटिंग में उन्हें कुर्सी मारने की कोशिश भी की गई। पूर्व में मित्रता होने के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की।
फोन पर धमकी
प्रदीप कुमार का कहना है कि बुधवार शाम 8.44 बजे से लेकर 9.41 बजे तक उन्हें सुंदर कुमार शर्मा के अलावा बॉबी पाकिस्तानी और मोनू पाकिस्तानी नाम के लोगों ने फोन पर उन्हें धमकी दी। कहा कि वह गाजियाबाद के डॉन हैं। अब वह उन्हें जीने नहीं देंगे। कोई हिमायती हो तो उसे भी बुला लो। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने धमकी भरी कॉल रिकॉर्ड कर ली। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि सुंदर शर्मा, बॉबी पाकिस्तानी और मोनू पाकिस्तानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।