फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

50 हजार रुपये तक गिरे हैं डीजल की सेकेंड हैंड कार के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
50 हजार रुपये तक गिरे हैं डीजल की सेकेंड हैंड कार के दाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। डीजल वाहनों की दस साल की मियाद पूरी होने के बाद स्क्रैप बन रही गाड़ी को बेचने की होड़ मची है। बाजार में लगभग 1500 डीजल कार बिकने के लिए आई हैं, जिनकी मियाद साल या डेढ़ साल रह गई है। पुलिस की सख्ती और मोटे चालान से बचने के लिए लोग ऐसी डीजल कार को बेचने के लिए सेकेंड हैंड कार डीलरों के यहां खड़ी कर रहे हैं। इन कारों पर 50 हजार रुपये तक भी कम हुए हैं।
ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन का दावा है कि बीते छह महीने में मियाद पूरी होने के नजदीक पहुंचने वाली डीजल कार बिकने के लिए अधिक आई हैं। जिले में लगभग 150 कार डीलर सेकेंड हैंड कार को खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं। डीजल कार में सबसे अधिक स्विफ्ट, डिजायर, इनोवा आ रही है। उन्होंने बताया कि हर डीलर के पास 10 से 15 गाड़ी हर महीने बेचने के लिए आ रही हैं। कार डीलर दूसरे जिलों की एनओसी दिलाकर कार की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन जिलों की कट रही है एनओसी :
कार की मियाद पूरी होने के बाद प्रदेश के 34 जिलों की एनओसी लेकर कार को अन्य जिलों में बेचा जा रहा है। सबसे अधिक एनओसी इटावा और बिजनौर की ली जा रही है। उत्तराखंड से भी गाड़ियों के खरीदार मिल रहे हैं लेकिन इन कारों की कीमत काफी कम लगाई जा रही है। इसके अलावा संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, कन्नौज, बलिया, मैनपुरी, एटा सहित अन्य जिलों की एनओसी से कार की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल कार की बची मियाद बाजार में चल रहे रेट
छह महीने 60 हजार से तीन लाख
एक साल एक लाख से पांच लाख
डेढ़ साल डेढ़ लाख से साढ़े पांच लाख
हर महीने होता है 10 से 15 करोड़ का कारोबार :
सेकेंड हैंड कार का जिले में हर महीने 10 से 15 करोड़ का कारोबार है। जिले में पटेलनगर, पुराना बस अड्डा पर सबसे अधिक कार डीलर हैं।
हर तीसरे दिन मिल रही एक कार :
सेकेंड हैंड डीजल कार बेचने के लिए हर तीसरे दिन एक कार मालिक पहुंच रहा है। जिन जिलों में दस साल का गाड़ी का समय पूरा होने की अनुमति है, वहां ग्राहकों से संपर्क कर कार बेच रहे हैं।

- राजा ओबरॉय, सचिव
ऑल इंडिया कार डीलर एसोसिएशन
तीन महीने, छह महीने की मियाद वाली गाड़ी अधिक :
कार बेचने के लिए जो लोग आ रहे हैं। उनमें ऐसे ग्राहकों की संख्या अधिक है, जिनकी डीजल कार की मियाद तीन महीने या छह महीने ही बची है। कार की हालत, कितने किलोमीटर चली है, इससे रेट तय होता है।
- सिद्घार्थ भल्ला, कार डीलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed