{"_id":"616736a9745b736b3e55aa1e","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2276736156","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन बाद लैंडफिल साइट मिली, शहर से कूड़ा फिर भी न उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन बाद लैंडफिल साइट मिली, शहर से कूड़ा फिर भी न उठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिन बाद लैंडफिल साइट मिली, शहर से कूड़ा फिर भी न उठा
गाजियाबाद। नगर निगम को 13 दिन बाद कूड़ा निस्तारण के लिए लैंडफिल साइट तो मिल गई, लेकिन शहर से कचरा फिर भी न उठा। नगर निगम ने मोरटा के पास क्षेत्र में करीब 35 बीघा जमीन लीज पर ली है। नगर निगम और जमीन मालिक के बीच अनुबंध हो गया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार से शहर से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा।
विरोध के चलते एक अक्तूबर से ही राजनगर एक्सटेंशन स्थित नगर निगम की लैंडफिल साइट पर कूड़ा डालना बंद कर दिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने गालंद में कचरा डाला, लेकिन यहां भी विरोध हो गया। नगर निगम ने करीब एक सप्ताह तक चोरी-छिपे खाली जमीनों पर कूड़ा डाला, लेकिन बीते 8 दिन से कूड़े का उठान बिल्कुल बंद हो गया था। कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कों से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर कचरे के ढेर लगे तो नगर निगम ने नए और निर्विवादित स्थान पर लैंडफिल साइट बनाने के लिए जमीन की तलाश की। बुधवार को नगर निगम अधिकारियों की यह तलाश पूरी हुई। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मोरटा और क्षेत्र में करीब 35 बीघा जमीन चिह्नित की है। इस जमीन पर गहरे गड्ढे हैं। बुधवार को नगर निगम ने इस जमीन के मालिक के साथ अनुबंध कर लिया है।
कचरे को प्रोसेस करेगा निगम
नगर निगम अब इस नई साइट पर कचरे को सीधे जमीन में नहीं दबाएगा। यहां कूड़े से खाद बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। सूखे कचरे को अलग कर कबाड़ियों को दिया जाएगा और गीले कचरे से खाद बनाकर लैंडफिल साइट में दबाया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि अब जहां भी कचरा डंप होगा, वहां प्लांट लगाकर उसे प्रोसेस किया जाएगा।
विज्ञापन
--
सड़कों पर डंप कचरा साफ करने में लगेंगे 10 दिन
शहर की कॉलोनियों और सड़कों पर करीब 10 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। नगर निगम अगर बृहस्पतिवार से कूड़े का उठान शुरू करता है तो कॉलोनियों में डंप कचरे को साफ करने में करीब 10 दिन लग जाएंगे। नगर निगम को दो शिफ्ट में कूड़े का उठान कराना पड़ेगा।
---
गालंद में फिर शुरू हो सकती है कूड़ा प्रोसेसिंग
स्थानीय लोगों और बसपा विधायक मोहम्मद असलम के विरोध के बाद नगर निगम ने गालंद में अपनी जमीन पर कचरा डालना बंद कर दिया था। नगर निगम अब फिर से गालंद में कूड़ा भेजने की तैयारी कर रहा है।
----
बयान
मोरटा में लैंडफिल साइट बंद हो जाने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़ा इकट्ठा हो गया है। निगम अधिकारी कूड़ा निस्तारण के लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही कूड़े की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। - आशा शर्मा, महापौर
---
जमीन तलाश कर ली गई है। बृहस्पतिवार से शहर में जमा कचरा उठाना शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। - डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी