फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

50 करोड़ से 38 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
50 करोड़ से 38 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की 38 सड़कों के अब गड्ढे नहीं भरे जाएंगे, नगर निगम इनका पुनर्निर्माण कराएगा। दीपावली से पहले शहर की इन सड़कों के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इन मुख्य मार्गों के पुनर्निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे शहर के अधिकांश बाजारों की दशा सुधर जाएगी। निर्माण विभाग अब फंड का इंतजाम कर एक सप्ताह में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
री-सरफेसिंग (पुनर्निर्माण) के लिए चिह्नित की गई इन सड़कों में से 15 से ज्यादा ऐसी हैं, जिन्हें पहले पैचवर्क के लिए चिह्नित किया गया था, लेकिन सर्वे में पाया गया कि इन पर पहले भी पैचवर्क कराया जा चुका है। अब पैचवर्क कराकर इन सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाना संभव नहीं है। ऐसे में निगम ने अब इन सड़कों का दोबारा निर्माण कराने की प्लानिंग की है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निर्माण विभाग के सभी अवर अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं से सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई है। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने शनिवार को यह रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रदूषण पर होगा नियंत्रण, सुधरेगी शहर की हवा
केंद्र सरकार ने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम को पैसा दिया है। इस योजना के तहत नगर निगम शहर की बड़ी सड़कों का निर्माण कराएगा। इन मुख्य मार्गों के पुनर्निर्माण के बाद शहर की सड़कों पर धूल-मिट्टी नहीं उड़ेंगी। इससे वायुमंडल में पीएम-2.5 और पीएम-10 की मात्रा कम हो जाने से शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवस्थापना निधि न मिलने से बदहाल हो रही सड़कें
नगर निगम को करीब तीन साल से अवस्थापना निधि का पैसा यूपी सरकार से नहीं मिला है। इसकी वजह से शहर की बड़ी सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। नगर निगम के अपने फंड से वार्डों की अंदरूनी सड़कों, नालियों आदि का निर्माण कराया गया है। अवस्थापना निधि का बकाया पैसा मिल जाए तो शहर की बड़ी सड़कों की दशा सुधर सकती है।

-----
इन प्रमुख सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
- एनएच-9 से डायमंड फ्लाईओवर, कविनगर थाना, हापुड़ चुंगी होते हुए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे तक।
- सौर ऊर्जा मार्ग का बकाया हिस्सा।
- कंट्री इन होटल के बगल वाली सड़क।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से विवेकानंद नगर होते हुए संजय नगर फ्लाईओवर तक।
- गोविंदपुरम की मुख्य सड़क।
- फॉरच्यून होटल से रईसपुर तक का मुख्य मार्ग ।
- मेरठ तिराहा से एनएच-9 तक न्यू लिंक रोड।
- घूकना मोड़ से पुराना बस अड्डा तक।
- पुराना बस अड्डे से चौधरी मोड़ तक अंबेडकर रोड का निर्माण।
- गुर्जर चौक से मेवाड़ इंस्टीट्यूट होते हुए वसुंधरा चौक तक।
- जीटी रोड से शिव मंदिर तक मोहननगर जोन में सड़क निर्माण।
---
अधिकारी बोले
कुछ ऐसी सड़कें हैं जिन पर पूर्व में पैचवर्क कराया जा चुका है। अब सड़क उखड़ गई है। पैचवर्क कराकर अब इन सड़कों को ठीक कराना संभव नहीं है। ऐसी सड़कों की री-सरफेसिंग का का निर्णय लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा। - नरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed