फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

अब कूड़ा गाड़ी पहुंचने की सूचना मिलेगी मोबाइल एप पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कूड़ा गाड़ी गली में पहुंचने से पहले बजेगा अलार्म, एप से होगी निगरानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी अब कॉलोनी में आएगी तो लोगों को पहले ही पता चल जाएगा। गाड़ी के आने से पहले ही लोग कूड़ा लेकर घर के बाहर पहुंच जाएंगे। गाड़ियां नहीं आने की शिकायत को खत्म करने के लिए नगर निगम अब मोबाइल एप तैयार करा रहा है। इससे न केवल कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों की निगरानी हो सकेगी, बल्कि लोग इन वाहनों के आने की सूचना पाने के लिए एप में अलार्म भी लगा सकेंगे।
नगर निगम पार्षदों और अधिकारियों में अधिकांश विवाद कूड़ा कलेक्शन वाहनों को लेकर हो रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन वाहनों के रोजाना वार्ड में नहीं पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन वाहनों पर निगरानी के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग एक मोबाइल एप तैयार करा रहा है। जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) पर आधारित इस एप के जरिए प्रत्येक वाहन की निगरानी की जा सकेगी। मोबाइल एप पर लोगों के लिए अलार्म लगाने की सुविधा भी होगी। अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि गली में वाहन के आते ही उनके मोबाइल पर इसकी जानकारी मिल जाए तो वह एप के जरिए ऐसा कर सकेगा।
विज्ञापन

रूट से हटा वाहन तो अफसरों को मिल जाएगी जानकारी
इस एप पर प्रत्येक वाहन का रूट मैप होगा। वाहन चालकों को अपने निर्धारित रूट पर जाकर कूड़ा कलेक्शन करना होगा। कोई वाहन अगर रूट से अलग जाता है तो अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएफआईडी स्टीकर योजना अब नहीं होगी लागू
नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन पर निगरानी के लिए इससे पहले आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) स्टीकर लगाने की योजना थी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नगर निगम ने वसुंधरा जोन में आरएफआईडी स्टीकर लगाने के लिए एक फर्म को कांट्रेक्ट दिया था। इस तरह का प्रयोग आगरा नगर निगम में विफल हो जाने के बाद नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए। अब निगरानी के लिए मोबाइल एप का सहारा लिया जाएगा।
निगम की दूसरी सुविधाओं को भी जोड़ेंगे
तैयार कराए जा रहे इस मोबाइल एप से नगर निगम की अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा। लोग इसी मोबाइल एप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत की निगरानी कर सकेंगे। हाउस टैक्स की जानकारी और उसका भुगतान भी कर सकेंगे।

---
अधिकारी बोले
कूड़ा कलेक्शन की सुविधा को और बेहतर तरीके से लागू कराने और उसमें पारदर्शिता लाने के लिए मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। इस एप के जरिए लोगों को कॉलोनी में कूड़ा वाहनों के आने और जाने की सूचना मिल जाएगी। अक्तूबर में एप का ट्रायल कराकर लांच कर दिया जाएगा। - डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed