फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मां-बेटे सहित डेंगू के २९ मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मां-बेटे सहित 29 डेंगू संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस साल एक दिन में सबसे अधिक 29 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें मुरादनगर में रहने वाले मां-बेटे शामिल हैं। 24 मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जबकि सात मरीज अन्य जिलों के हैं। संक्रमित मरीजों में 11 महिलाएं हैं। 20 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस समय प्राइवेट अस्पतालों में 56 मरीज भर्ती हैं, जबकि 228 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में कुल मरीजों की संख्या 389 हो चुकी है, इनमें से जिले के 312 मरीज हैं, जबकि 77 मरीज अन्य जिलों के रहने वाले हैं। उनका इलाज गाजियाबाद की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से 10 से 15 मरीजों की पुष्टि रोज हो रही थी। बृहस्पतिवार को अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। संक्रमित मरीजों में इंदिरापुरम, बहरामपुर, राजनगर एक्टेंशन, पार्श्वनाथ पैराडाइज, नीति खंड.1, वसुंधरा, मुरादनगर, नन्दग्राम, गोविंदपुरम, ग्रांड सवाना राजनगर एक्सटेंशन, संस्कार पुरी विजय नगर, लोहार पुरा, कृष्णा नगर, तिगरी गोल चक्कर विजय नगर सहित अन्य क्षेत्र के रहने वाले हैं। डीएसओ ने बताया कि हर चार साल के बाद एक साइकिल बदलती है। चार साल पहले जिले में 232 मरीज थे। 2016 में भी 621 मरीज डेंगू से संक्रमित हुए थे। उसके बाद संक्रमण कम हुआ था। 2018 में 68, 2019 में 88 व 2020 में 15 मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि इस बार अधिक बरसात होने के कारण भी संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed