फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सफाई इंस्पेक्टर से की बदसलूकी, कर्मचारियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सफाई इंस्पेक्टर से की बदसलूकी, कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। छह दिन तक कूड़ा कलेक्शन वाहन न पहुंचने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को नंदग्राम के एक व्यक्ति ने पहले निगम के एक कर्मचारी को धमकाया और फिर जोन के सैनिटरी इंस्पेक्टर से फोन पर गाली-गलौज की। इससे गुस्साए निगम के सफाई कर्मचारियों ने नंदग्राम थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद कर्मचारियों ने थाने पर करीब तीन घंटे तक हंगामा और प्रदर्शन किया। बाद में निगम अधिकारियों के हस्तक्षेप की वजह से दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

नगर निगम वाहन चालक विकास बृहस्पतिवार सुबह वार्ड-31 के नंदग्राम क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन करने पहुंचा। बी-ब्लॉक में उसे लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि बी-ब्लाक निवासी दिनेश त्यागी उर्फ बबली नाम के एक निवासी ने गाड़ी छह दिन बाद आने का आरोप लगाकर उसे धमकाया। उससे नंबर लेकर उन्होंने क्षेत्रीय सैनिटरी इंस्पेक्टर अशोक पाल को कॉल किया और उन्हें भी धमकाया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और मारने की धमकी दी। इसी बीच सैनिटरी इंस्पेक्टर के फोन पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने बात की तो उससे भी गाली-गलौज की। इस पर सुपरवाइजर ने भी दिनेश को गालियां दीं। निगम के ड्राइवर से लेकर सैनिटरी इंस्पेक्टर से गाली-गलौज करने की वजह से सफाईकर्मियों का गुस्सा भड़क गया। वह नंदग्राम थाने पर इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया तो हंगामा बढ़ गया। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक सफाई कर्मचारी थाने पर ही प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते रहे। हंगामा बढ़ा तो अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed