फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एयर होस्टेस की कोचिंग कर रही युवती से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एयर होस्टेस की कोचिंग कर रही युवती से छेड़छाड़, अगवा करने की धमकी दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में एयर होस्टेस की कोचिंग कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक इंस्टाग्राम पर दोस्त बना युवक उसके पीछे पड़ गया। घटना बताने पर पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपी द्वारा दोबारा छेड़छाड़ करने पर पीड़िता ने तहरीर दी, जिसके आधार पर नंदग्राम पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता, चाचा व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती का कहना है कि वह दिल्ली में एयर होस्टेस की कोचिंग कर रही है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मसूरी के ग्राम इकला निवासी अनुज के साथ हुई। इसके बाद अनुज मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत करने लगा। अनुज ने उल्टी-सीधी बातें करने शुरू कीं तो उसने बात करनी बंद कर दी। नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी नए-नए नंबरों से कॉल करने लगा और कोचिंग आते-जाते समय उसे रास्ते में परेशान करने लगा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया और परिजनों को घटना बताई। युवती का कहना है कि इसके बाद मां उसे लेकर शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची। वहां अनुज ने अपने पिता सतपाल, चाचा ज्ञान चंद और बहन भारती नगर के अलावा मां के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान लिखे गए एक प्रार्थना-पत्र पर उनके जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए गए। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद आरोपी अनुज उसके कोचिंग पहुंचा और वहां से उसका नंबर लेकर फोन करने लगा। मिलने के लिए कहने पर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अगवा करने की धमकी दी। एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता के अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर डाले
युवती के साथ बनाई फोटो, पीड़ित नेता ने नंदग्राम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
गाजियाबाद। नंदग्राम में भाजपा नेता की अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित भाजपा नेता का कहना है कि सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो में उन्हें एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है। इतना ही नहीं, पोस्ट में उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के साथ बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed