फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शादी के तीन महीने बाद महिला बनी मां, पति ने थाने में दी शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शादी के तीन महीने बाद महिला बनी मां, पति ने थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी के तीन महीने बाद ही बच्चा पैदा होने पर पति ने महिला थाने में शिकायत कर दी। पत्नी के शरीर में कुछ बदलाव देख पति ने सवाल किए तो पत्नी ने गैस से पेट फूलने की बात कहकर टरका दिया, लेकिन अल्ट्रासाउंड में पोल खुल गई। महिला ने 26 जून को बेटे को जन्म दिया। पति ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी है।

18 मार्च को लोहियानगर की रहने वाली लड़की की शादी मोहननगर निवासी से युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पेट बाहर निकलने पर पति ने पूछा तो पत्नी गैस की समस्या बताती रही। काउंसिलिंग के दौरान पति ने बताया कि पत्नी का व्यवहार अजीब लगता था। वह खामोश रहती थी। एक महीने बाद ही पत्नी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इस बात से वह खुश हुए। तब लॉकडाउन चल रहा था। कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। इस वजह से डॉक्टर ने क्लीनिक पर न देखकर ऑनलाइन वीडियो कॉल पर समस्या पूछकर दवाईयां लिख दी। 25 जून को चेकअप के लिए चिकित्सक के क्लीनिक पर तो अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा आठ महीने से ज्यादा का है और डिलीवरी कभी भी हो सकती है। तब शादी को करीब तीन महीने हुए थे। सास-ससुर को फोन किया। जिसके बाद वह रात में ही अपनी बेटी को अपने घर ले गए। उसके बाद पता चला कि 26 जून को बेटा हुआ है। काउंसलर आफताब नाज के मुताबिक महिला डिप्रेशन में है। काउंसिलिंग एक दिन में ही खत्म कर दी गई और फाइल बंद हो गई, क्योंकि पीड़ित ने कोर्ट में केस डाल रखा था और उसका कहना था कि धोखे से शादी हुई तो यह शादी मान्य ही नहीं इसलिए समझौता का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed