{"_id":"611eb1308ebc3e79df33b105","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2244093100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गन प्वाइंट पर लेकर मावा कारोबारी के घर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को गन प्वाइंट पर लेकर मावा कारोबारी के घर लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को गन प्वाइंट पर लेकर मावा कारोबारी के घर लूटपाट
गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी के गांव नूरपुर में हथियारबंद बदमाशों ने मावा कारोबारी की पुत्रवधू को गन प्वाइंट पर लेकर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर पीटा। जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गौर करने की बात यह है कि पुलिस ने लूट को चोरी में दर्ज किया है।
नूरपुर गांव निवासी लियाकत अली का कहना है कि वह दूध से मावा तैयार कर दिल्ली में बेचते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। 15 अगस्त की रात 2 बजे तक मावा तैयार करने के बाद वह और उनकी पत्नी मकान के बराबर वाले घेर में सो गए, जबकि अन्य परिजन घर में सोए हुए थे। बड़े बेटे साबिर की पत्नी साबरीन ने एक सप्ताह पहले बच्ची को जन्म दिया है। लियाकत के मुताबिक सोमवार तड़के दो नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और उनकी पुत्रवधू के कमरे में पहुंचकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। पुत्रवधू ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट करते हुए अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए।
बेहोश होने पर खोला मुंह
लियाकत का कहना है कि पिटाई से उनकी पुत्रवधू बेहोश हो गई तो बदमाशों ने उसका मुंह खोल दिया और छत के रास्ते फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर साबरीन ने अन्य कमरों में सो रहे परिजनों को घटना बताई। शोरशराबा सुन पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गांव में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बदलवाई तहरीर
पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर मसूरी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर चोरी का केस दर्ज किया। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि अगर पीड़ित पर दबाव देकर तहरीर बदलवाई गई है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।