फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आठ साल की बच्ची ने पुलिस को दौड़ाया, हत्या की फर्जी सूचना देकर बोली सॉरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आठ साल की बच्ची ने पुलिस को दौड़ाया, हत्या की फर्जी सूचना देकर बोली सॉरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में बुधवार को पांच लोगों की हत्या की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। ईद के त्योहार के बीच सूचना फ्लैश होते ही पुलिस अधिकारी और दो थानों की पुलिस दौड़ पड़ी। घटनास्थल तस्दीक करने को कॉलर का फोन मिलाया। पहले तो कॉल रिसीव नहीं हुई और बाद में मोबाइल बंद हो गया। लोकेशन निकालकर पुलिस कॉलर तक पहुंची तो वह 8 साल की बच्ची निकली। पुलिस को देख बच्ची ने सॉरी अंकल कहते हुए गलती मान ली।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बकरीद के चलते पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह खुद सीओ के साथ लोनी इलाके में भ्रमण पर थे। इसी दौरान वायरलेस सेट पर लोनी बॉर्डर इलाके में पांच लोगों की हत्या की सूचना फ्लैश हुई। सुनते ही उन्होंने गाड़ी लोनी बॉर्डर क्षेत्र की तरफ दौड़ा दी। डायल-112 पर आई कॉल में बताया गया था कि सरकारी स्कूल के पास गली नंबर-3 में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। जल्दी आ जाइए। एसपी ग्रामीण के मुताबिक घटनास्थल पूरी तरह सटीक नहीं बताया गया था। इसके लिए सूचना देने वाले के मोबाइल पर फोन मिलाया गया। दो बार घंटी गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद आने लगा।
विज्ञापन

सिपाही से एसपी तक पता करते रहे घटनास्थल
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मोबाइल नंबर बंद होने के कारण लैपर्ड, चीता, पीआरवी के अलावा लोनी बॉर्डर एसएचओ को घटनास्थल पता लगाने में लगा दिया गया। मोबाइल पर बात न होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद लेकर लोकेशन निकाली गई तो वह लोनी बॉर्डर इलाके के बेहटा हाजीपुर की निकली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो डायल-112 पर सूचना देने वाली 8 साल की बच्ची निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! हमारी बच्ची बहुत शरारती है
एसपी ग्रामीण का कहना है 8 साल की बच्ची ने परिजनों के मोबाइल से 112 नंबर डायल कर पांच हत्याओं की झूठी सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर बच्ची ने सॉरी अंकल कहते हुए अपनी गलती मान ली। वहीं, बच्ची के परिजनों का कहना है कि वह उनकी बच्ची बहुत शरारती है। इसी शरारत में उसने फोन कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्ची को यह सिखाया था कि कोई भी घटना होने पर 112 नंबर मिलाना है। लेकिन, उन्हें यह पता नहीं था कि बच्ची हत्या की फर्जी सूचना दे देगी। एसपी ग्रामीण का कहना है कि 10 साल से कम उम्र होने के कारण बच्ची के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पिछले कुछ समय से सुर्खियों में लोनी सर्किल
ट्रोनिका सिटी में व्यापारी के घर एक करोड़ की डकैती, लोनी बॉर्डर में तांत्रिक की दाढ़ी काटने की घटना, लोनी में कपड़ा कारोबारी और उनके दो बेटों की हत्या, लोनी बॉर्डर में मां व दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत की घटनाओं को लेकर लोनी सर्किल बीते कुछ समय से सुर्खियों में रहा है। बुधवार को पांच लोगों की हत्याओं की सूचना को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया और दौड़ पड़ी। हालांकि, सूचना फर्जी निकलने पर राहत की सांस ली।
इनसेट.......
दुष्कर्म की दो सूचनाएं भी निकलीं फर्जी
एसपी ग्रामीण का कहना है कि मंगलवार रात लोनी इलाके से भी दुष्कर्म की दो सूचनाएं कंट्रोल रूम पर प्राप्त हुईं, लेकिन जांच में वह भी फर्जी निकली। मौके पर जांच-पड़ताल करने पर मामला आपसी विवाद का निकला। एसपी ग्रामीण का कहना है कि दोनों कॉल महिलाओं ने की थीं, जिन्हे भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इनसेट.....
फर्जी सूचना पर युवती का पिता व दो ब्वयफ्रेंड गिरफ्तार
कंट्रोल रूम पर फर्जी सूचना का मामला मंगलवार रात कविनगर में भी सामने आया। लालकुआं निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की फर्जी सूचना दी थी, जबकि उसे पता था कि बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई थी। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि युवती के दो ब्वॉयफ्रेंड थे। पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड को उठाया तो वह युवती की बड़ी बहन के संपर्क में भी निकला। बड़ी बहन ने हंगामा किया तो पता चला कि युवती दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ गई है। पुलिस का फोन जाने पर दोनों वापस लौट आए। पुलिस ने झूठी सूचने देने पर युवती के पिता तथा झगड़ा करने पर उसके दोनों ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed