{"_id":"60f8768a8ebc3e734e1ff993","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2226850111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन से प्रयागराज-लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन से प्रयागराज-लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन से प्रयागराज-लखनऊ के
लिए सीधी फ्लाइट चलाने की तैयारी
गाजियाबाद। कोरोना की दूसरी लहर से उबरने के बाद केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय घरेलू उड़ान सेवा को विस्तार देने जा रहा है। उड़ान योजना के तहत टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के बीच अब विमान सेवा को तेजी से बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों मंत्रालय में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विमान कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। प्रारंभिक तौर पर उन घरेलू एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को विस्तार दिया जाएगा, जिसमें लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस श्रेणी में हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवा का विस्तार की संभावनाएं बढ़ गई है। अथॉरिटी ने नवंबर तक कुछ नए रूटों पर उड़ान सेवा शुरू करने की भी योजना तैयारी की है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि मंत्रालय कोशिशों में लगा है कि उड़ान सेवा का विस्तार किया जाए। इसके लिए उन क्षेत्रीय एयरपोर्ट को चुना जा रहा है, जिन पर पहले से उड़ान सेवाएं चल रही हैं और लगातार यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ी है और भविष्य में नए रूट पर फ्लाई शुरू होने से उन्हें यात्री मिलने की भी पूरी संभावना है। खासकर लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा शुरू होती है तो बड़ी संख्या में यात्री मिलने की संभावना है। इन दोनों जगहों के लिए हर रोज हजारों लोग जाते हैं। प्रशासनिक कार्य के लिए लखनऊ और न्यायिक कार्य के लिए प्रयागराज से बड़ी संख्या में आवागमन होता है। इन दोनों शहरों के लिए अगर विमान सेवा शुरू होगी तो अपनी गाड़ी से जाने वाली लोग विमान से जाना पसंद करेंगे। इसलिए विमानन कंपनियों के साथ वार्ता कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर तक यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
अभी तक सिर्फ तीन रूटों पर चल रही विमान सेवा
विमान कंपनी रूट
स्टार एयर हिंडन-हुबली, हिंडन-कलबुर्गी
एयर हैरिटेज हिंडन-पिथौरागढ़
लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
महीना यात्री
अगस्त 2020 304
सितंबर 728
अक्तूबर 810
नवंबर 1688
दिसंबर 1997
जनवरी 2021 2227
फरवरी 2369
मार्च 2701
अप्रैल से जून 8000 (करीब)