फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

राजनगर एक्सटेंशन में कूड़े का नहीं शिकायत का कर दिया निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
राजनगर एक्सटेंशन में कूड़े का नहीं शिकायत का कर दिया निस्तारण
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित मोती रेजिडेंसी के पास कूड़ा डंप करने की शिकायत का निस्तारण तो नगर निगम ने कर दिया, लेकिन समस्या का हल नहीं किया। आबादी के पास कचरा डालने का सिलसिला अभी भी जारी है। निगम अधिकारियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर की गई शिकायत के जवाब में कहा है कि वैज्ञानिक विधि से डंप किए जा रहे कचरे से मानव स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं है।

रिवर हाइट्स सोसायटी निवासी गौरव आर्य ने 29 जून को ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर राजनगर एक्सटेंशन में कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि इस कचरे की वजह से घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बीमारियां फैल सकती है। वहीं पास में ही हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आते-जाते विमानों से कूड़े पर मंडराते पक्षी टकरा सकते हैं। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार की ओर से शिकायत कर निस्तारण कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि नगर निगम की ओर से वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा डंप किया जा रहा है। इस कार्य से आसपास की आबादी को कोई नुकसान नहीं है। उनका कहना है कि शिकायत को लेकर एक समिति जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट से शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाएगा। वहीं शिकायतकर्ता गौरव आर्य का कहना है कि नगर निगम गोलमोल जवाब दे रहा है। पूर्व में इसकी शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी की गई है, लेकिन आयोग के संज्ञान लेने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed