फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

उमस-गर्मी के बीच बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
उमस-गर्मी के बीच बिजली कटौती ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन

- शहर के पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी वाले इलाकों में हो रही लगातार कटौती
- बिजली विभाग ने माना कि अप्रत्याशित रूप से बिजली की मांग में हुई बढ़ोतरी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जुलाई में बारिश न होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। शहर के पॉश इलाकों से लेकर घनी आबादी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली काटी जा रही है। लोकल फॉल्ट और ओवरलोड के नाम खूब कटौती हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
सामान्य तौर पर जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून आ जाता है। बारिश होने पर बिजली का लोड कम हो जाता है, लेकिन इस बार मानसून में देरी का सीधे असर विद्युत सप्लाई पर पड़ रहा है। गर्मी के सामान्य दिनों में 1000-1100 मेगावाट के बीच लोड रहता था जो बढ़कर 1500 मेगावाट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम से भी बढ़ा लोड
विद्युत निगम के अधिकारी लोड बढ़ने की एक वजह वर्क फ्राम होम को भी मान रहे हैं। अधिकांश कंपनियां वर्क फ्रॉम करा रही हैं। ऐसे में घरों पर एसी, कंप्यूटर, पंखे और लाइट का खर्च बढ़ा है। बच्चों की क्लास भी ऑनलाइन हो रही हैं। उधर, उमस व गर्मी के चलते अगर किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में एक ही एसी चलता था तो अब दो-दो एसी चल रहे हैं। क्योंकि उमस में पंखे और कूलर से काम नहीं चल रहा है। लोड बढ़ने पर विद्युत विभाग फीडर लाइन और ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए बीच-बीच में बिजली काट देता है, जिसमें विद्युत निगम ट्रिपिंग का नाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र कटौती
राजनगर दो घंटे
कविनगर दो घंटे
गांधी नगर तीन घंटे
विजय नगर तीन घंटे
राजनगर एक्सटेंशन ढाई घंटे
लालकुआं तीन घंटे
गोविंदपुरम तीन घंटे
अप्रत्याशित रूप से लोड बढ़ा है, जिससे लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। इसके चलते ब्रेकडाउन बढ़ रहा है लेकिन कहीं पर भी कोई बड़ी कटौती नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा लोड के टाइम पर अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। फॉल्ट होने पर तत्काल ठीक कराया जा रहा है। - पंकज, मुख्य अभियंता

तापमान 38 डिग्री, आज हो सकती है बारिश
गर्मी के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा रहने के कारण लोगों को गर्मी के साथ भारी उमस का भी अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed