फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

घरों में पढ़ी नमाज, सामाजिक दूरी का दिया पैगाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
घरों में पढ़ी नमाज, सामाजिक दूरी का दिया पैगाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज लोगों ने घरों में पढ़ी। त्योहार के मौके पर ऐसा कर लोगों ने सामाजिक दूरी का संदेश दिया। गले भले ही न मिले लेकिन दिलों की नजदीकी के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही यह पैगाम भी दिया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। कोरोना को हराने के लिए लोगों के इससे प्रेरित होने और इसी तरह का व्यवहार करने की जरूरत है। जिले को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की दुआ मांगी गई। लोगों ने वीडियो कॉल करके भी बधाई दी।
शहर काजी मशरुर अब्बासी ने बताया कि इस बार लोगों ने ईदगाह में नमाज पढ़ने की जगह घर में पढ़ी। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत के साथ नमाज पढ़कर मनाया गया। कोरोना महामारी के खात्मे और देश के अमन चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

तीन दिनों तक मनाया जाएगा त्योहार
शहर काजी ने बताया कि यह त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाएगा। अकीदतमंद अपनी सुविधा अनुसार तीन दिन कुर्बानी कर सकते हैं। ईदगाह में मास्क और सोशल डिस्टेंसिग के साथ नमाज पढ़ी गई। शहर के जिन मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई, वहां पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के दो महीने बाद कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया जाता
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के दो महीने बाद कुर्बानी का त्योहार बकरीद मनाया जाता है। बकरीद के त्योहार को कुर्बानी के दिन के रूप में याद किया जाता है। इस धार्मिक प्रक्रिया को फर्ज-ए-कुर्बान कहा जाता है। इस खास मौके पर ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज पढ़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed