फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रैपिड रेल की राह में आई पाइपलाइन, शिफ्टिंग का काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रैपिड रेल की राह में आई पाइपलाइन, शिफ्टिंग का काम शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड कॉरिडोर में 11.5 किमी लंबे भूमिगत खंड में सीवर की अंडरग्राउंड पाइपलाइन की नई रुकावट सामने आई है। एनसीआरटीसी ने आनंद विहार में भूमिगत स्टेशन और टनल के बीच में आ रही दिल्ली जल बोर्ड की इंटरसेप्टर सीवर लाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में सुरंग निर्माण से पहले लोगों की सहूलियत के लिए सीवर की अंडरग्राउंड पाइपलाइन को माइक्रो टनल बोरिंग मशीन (एमटीएमबी) के जरिए शिफ्टिंग की जा रही है।
6 मीटर गहराई में बिछाई जाएगी पाइपलाइन
जल बोर्ड की अहम सीवर पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम आधुनिक तकनीक की मदद से किया जा रहा है। माइक्रो टनल बोरिंग मशीन के जरिए 600 मीटर लंबी इंटरसेप्टर सीवन लाइन को जमीन की सतह से करीब छह मीटर नीचे की गहराई में बिछाने का काम शुरू किया गया है। ऐसे में आनंद विहार की भीड़भाड़ वाली जगहों पर आवाजाही में लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

सुरंग के निर्माण को उतरेंगी दो टनल बोरिंग मशीन
एनसीआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक सुरंग बनाने के लिए आनंद विहार में लांचिंग शाफ्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लांचिंग शाफ्ट 20 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा है, जो आनंद विहार भूमिगत आरआरटीएस स्टेशन के दक्षिण दिशा की ओर स्थित है। आनंद विहार से सराय काले खां की ओर आरआरटीएस के जुड़वां सुरंगों की खुदाई करने के लिए इस शाफ्ट में दो टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को उतारा जाएगा। इन दोनों टीबीएम मशीनों द्वारा लगभग तीन किलोमीटर की सुरंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत खंड में 7.7 किमी यूपी व 3.8 किमी क्षेत्र दिल्ली में
रैपिड के भूमिगत सेक्शन में 7.7 किमी क्षेत्र यूपी व 3.8 किमी क्षेत्र दिल्ली में आता है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों की माने तो रैपिड कॉरिडोर की भूमिगत सुरंगें आरआरटीएस के बड़े आकार के रोलिंग स्टॉक (रेल कोच) और 180 किमी प्रति घंटे की उच्च डिजाइन गति के कारण देश में अन्य मेट्रो सिस्टम की तुलना में अधिक बड़ी (ज्यादा व्यास की) होंगी। ट्रेनों की गति अधिक होने के कारण सुरंगों में शॉक वेव उत्पन्न होने से यात्रियों पर हवा के दबाव और असुविधा को कम करने के लिए इन सुरंगों का आंतरिक व्यास 6.5 मीटर होगा। दूसरी ओर आनंद विहार से गाजियाबाद की ओर दो किमी से अधिक लंबाई की जुड़वां सुरंगों के निर्माण कार्य के लिए आनंद विहार स्टेशन के उत्तरी दिशा में सुरंग लांचिंग शाफ्ट का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।

कोट...
सुरंग बनाने को आनंद विहार में लांचिंग शाफ्ट का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। आनंद विहार में भूमिगत स्टेशन और टनल के बीच में सीवर की पाइपलाइन आ रही है। इस पाइपलाइन को माइक्रो टनल बोरिंग मशीन की मदद से शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया है। यह काम पूरा होने के बाद सुरंग के निर्माण को दो टनल बोरिंग मशीन को उतारा जाएगा। -- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed