फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सोसायटी व गाड़ी में बैठकर नहीं लगेंगे टीके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
- जिले में कोवैक्सीन की पहली डोज नहीं लग रही
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को 7800 को लगा टीका
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जुलाई में बड़े स्तर पर टीकाकरण का महभियान शुरू करने की योजना फ्लाप होने के साथ ही अब सोसायटियों में टीका लगना बंद हो गया है। यही नहीं वैक्सीन की कमी का रोना रोते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रन थ्रू यानी गाड़ियों में बैठकर वैक्सीनेशन करना भी बंद कर दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि जिस अनुपात में वैक्सीन मिल रही है, उसी अनुपात में टीकाकरण किया जा रहा है। अभी स्थायी केंद्रों के लिए ही वैक्सीन मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को 30 केंद्रों पर सिर्फ 7800 का टीकाकरण किया गया। इससे करीब 20 हजार लोग बिना टीका लगवाए वापस लौट गए। आज (शुक्रवार) 66 केंद्रों पर 26 हजार का टीकाकरण का लक्ष्य है।
जिले में बंद हुई कोवैक्सीन की पहली डोज
कोवैक्सीन की कमी के चलते अब किसी को भी उम्र केे पहली डोज नहीं लगाई जा रही है। कोवैक्सीन की जो भी डोज मिल रही है, उसे दूसरी डोज के लिए प्रयोग किया जा रहा है, क्योंकि कोवैक्सीन की दूसरी डोज एक महीने में ही लगती है। इस कारण से सभी छह केंद्रों पर कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आज 26 हजार का लक्ष्य
शुक्रवार को 66 केंद्रों पर 26 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 22300 डोज बृहस्पतिवार को मिल गई है। पहले से बची हुई लगभग चार हजार डोज को मिलाकर कुल 26 हजार का टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जितनी डोज मिली है उसके आधार पर सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। शुक्रवार को 26 हजार टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जून से हो रही है टीके की किल्लत
जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से टीकाकरण बढ़ाया गया था। 21 को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन का लक्ष्य बनाया गया था। 27 जून तक एक दिन में 21 हजार से 30 हजार तक टीकाकरण किया गया। इसके तहत जिले में 135 केंद्र भी बनाए गए, लेकिन 28 जून से टीके की कमी जिले में बनी हुई है। एक जुलाई से 50 हजार वैक्सीन रोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया था।
इन केद्रों पर हुआ टीकाकरण
पीएचसी भोजपुर, एडिशनल पीएचसी फरीदनगर, सीएचसी लोनी, डासना, केएन इंटर कालेज, संयुक्त अस्पताल संजय नगर, वृद्ध आश्रम दुहाई, रामलीला मैदान घंटाघर, जिला महिला अस्पताल, सचिन पब्लिक स्कूल शालीमार गार्डन, कचहरी, गांधी आइडियल स्कूल, राम मंदिर शालीमार गार्डन, पीएचसी विजय नगर, पंडित दीन दयाल अस्पताल, क्रॉसिंग रिपब्लिक, पंचशील कॉलोनी भोपुरा, अर्बनी पीएचसी जवाहर नगर, खोड़ा गांव, महराजपुर, मकनपुर, कार्टे शास्त्रीनगर, करहेड़ा, राजबाग, वसुंधरा, हिंडन एयर फोर्स, सामुदायिक केंद्र महराजपुर, साधना एंक्लेव।

मुझे कोवैक्सीन लगवानी थी। पहले नगर निगम में गया तो बताया गया कि रामलीला मैदान घंटाघर जाओ। वहां पहुंचने पर बताया गया कि पहली डोज के लिए कोवैक्सीन नहीं है, दूसरी डोज लगाई जा रही है। बिना वैक्सीन लगवाए वापस आ गया।
- प्रदीप कुमार, शास्त्रीनगर
-------------
मेेरी दूसरी डोज कोवीशील्ड लगनी है। पिछले चार दिन से सादिक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर जा रहा हूं, लेकिन हमेशा यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि कल आना।
- सतीश त्यागी, आदर्श नगर
शासन स्तर से जितनी वैक्सीन मिल रही है, उतना टीकाकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 23 हजार डोज मिल गई है तो टीकाकरण भी बढ़ाया गया है।
- डॉ. एनके गुप्ता, सीमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed