{"_id":"60bbc9438ebc3e52306ebb4c","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd2199212193","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रहे आंकड़ें, बाजार खुलने का रास्ता लगभग साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहे आंकड़ें, बाजार खुलने का रास्ता लगभग साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घट रहे आंकड़े, बाजार खुलने का रास्ता लगभग साफ
गाजियाबाद। जिले में दो महीने बाद बाजारों के खुलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 631 रह गई है। रविवार को ये आंकड़ा और भी कम होने की उम्मीद है। आंकड़ा 600 या इससे कम होने पर बाजार खोलने की मंजूरी मिल जाएगी।
कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो महीने से बाजार बंद है। आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में किराना, दूध, सब्जी और दवाओं की दुकानों को जिला प्रशासन के तय समय के मुताबिक खोला जा रहा है। बाजार खोलने की दिशा में जिला प्रशासन व्यापारी संगठनों से वार्ता भी कर चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 रहने के साथ ही बाजार खुलेगा। जिले में सुबह आठ से रात्रि में आठ बजे तक बाजारों को अनुमति दी जा सकती है। हालांकि जिन जिलों में कोरोना कर्फ्यू हट चुका है, वहां सुबह सात से रात के सात बजे तक बाजार खुलने की अनुमति है।
करना होगा नियमों का पालन
बाजारों के खुलने के बाद नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। व्यापारियों को मास्क, सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ग्राहकों से कराना होगा।
-----
होटल, रेस्टोरेंट बंद, ठेली, रेहड़ी वालों को छूट
शासन से जारी गाइडलाइन में होटल, रेस्टोरेंट्स को खोलने की अनुमति नहीं है जबकि ठेली, रेहड़ी विक्रेता दो गज की दूरी का पालन कराते हुए अपना काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
---
क्या है व्यापारी संगठनों की तैयारी
सभी व्यापारियों को प्राथमिकता पर वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है, जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।
- अवधेश शर्मा, अध्यक्ष
शास्त्रीनगर व्यापार मंडल
----
बाजार खुलने पर व्यापारी अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे।
- विपिन गोयल, अध्यक्ष
संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल
-----
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वैक्सीन प्राथमिकता पर लगवाए। इसके लिए बाजार के हिसाब से व्यवस्था की जाए।
- प्रेमचंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष
सपा व्यापार सभा
---
स्टाफ को रोटेशन के मुताबिक बुलाएं। सैनिटाइजर से या साबुन से हाथ धोते रहें। दुकानों पर भीड़ न लगने दें।
- रवि गर्ग, महामंत्री
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल