फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

युवक के खाते से उड़ाए 91 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
ऑनलाइन मंगाया खाना, खाते से उड़ाए 91 हजार रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ कालोनी निवासी युवक के खाते से साइबर ठगों ने 91 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर मंगाया था। इसी की पेमेंट करने के दौरान खाते से रुपये निकाल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

लिंक रोड के रामप्रस्थ कॉलोनी में सिद्दार्थ परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं और मां डॉक्टर। जबकि सिद्धार्थ खुद इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र हैं। रविवार की शाम सिद्धार्थ ने ऑनलाइन फूड एप के माध्यम से काठी रोल और रुमाली रोटी मंगवाया था। इसके लिए उसने 142 रुपए एडवांस में दे दिए थे। काफी देर तक जब खाना नहीं आया तो उसने इसकी जानकारी एप्स से मांगी। वहां से जानकारी मिली कि खाना डिलीवर किया गया था लेकिन उसने लेने से मना कर दिया। सिद्धार्थ सुन के चौंका और उसने कस्टमर केयर को कॉल किया लेकिन कॉल नहीं लगा। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आया और उन्होंने बताया कि वह एप के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं और उनको पैसा वापसी करना है। आप अपना ऑनलाइन पेमेंट वाला लिंक दें। इसके बाद कुछ ही देर में सिद्धार्थ के खाते से 91 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने लिंकरोड थाने में शिकायत दी है। सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश मिश्र ने बताया कि सर्विलांस टीम के साथ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed