{"_id":"60297a2d8ebc3ee8f1663b50","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd2137528182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस संचालक को फोन पर हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस संचालक को फोन पर हत्या की धमकी दी
विज्ञापन
फार्म हाउस संचालक को फोन पर हत्या की धमकी
गाजियाबाद। कविनगर के-ब्लॉक में रहने वाले फार्म हाउस संचालक सचिन गुप्ता को फोन पर हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सचिन गुप्ता का कहना है कि तीन-चार दिनों से उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल रही है, जिसमें कॉलर उन्हें जान से मारने की बात कह रहा है। धमकी से दहशत में आए फार्म हाउस संचालक ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सचिन गुप्ता का कहना है कि वह सोना गार्डन नाम से फार्म हाउस चलाते हैं। पिछले 3-4 दिनों से उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आ रही है। कॉलर उनसे हर बार यही कह रहा है कि उन्हें गोली मार देंगे। शुरू में उन्होंने मामले को हल्के में लिया, लेकिन लगातार कॉल आने पर वह और उनका परिवार दहशत में आ गए। पीड़ित फार्म हाउस संचालक ने धमकी की रिकॉर्डिंग के साथ तहरीर देकर थाने में तहरीर दी। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर की डिटेल्स निकलवाई जा रही है।