फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

अवैध वृद्धाश्रम में बीमार मिले बुजुर्ग, एफआईआर के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
अवैध वृद्धाश्रम में बीमार मिले बुजुर्ग, एफआईआर के आदेश
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे वृद्धाश्रम में बुजुर्ग बदहाल अवस्था में मिले। तमाम अनियमितताओं के बीच चल रहे वृद्धाश्रम के पास न तो किसी की अनुमति थी और न ही कोई मानक पूरे थे। चिकित्सीय परीक्षण कराने पर 14 में 7 बुजुर्ग बीमार मिले, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर बाकी को अन्य वृद्धाश्रम में रखा गया है। डीएम ने वृद्धाश्रम संचालक के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि उन्हें दूरभाष से कविनगर क्षेत्र में स्थित प्रेरणा सेवा वृद्धाश्रम के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस पर हकीकत जानने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व जिला समाज कल्याण अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच करने भेजा गया था। डीएम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रेरणा सेवा वृद्धाश्रम आवासीय कॉलोनी में बिना किसी सक्षम अनुमति के संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

गंदगी के बीच रह रहे थे बुजुर्ग, बुलाए डॉक्टर
डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर 14 बुजुर्ग वृद्धाश्रम में मिले। सभी बेहद गंदगी में जीवन यापन कर रहे थे। इसके अलावा उनके खान-पान, रहन-सहन, शयन आदि की व्यवस्था भी बेहद लचर थी। सभी बुजुर्ग बीमार दिख रहे थे। लिहाजा मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलाकर चेकअप कराया गया तो 7 बुजुर्ग बीमार मिले। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी सात बुजुर्गों को अन्य वृद्धाश्रम में भेजा गया है। डीएम ने बताया कि संबंधित संस्थान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed