फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

वॉट्सएप कॉलिंग से कारतूसों की बिक्री, लेखा-जोखा भी अधूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
व्हाट्सएप कॉलिंग से बिक रहे थे कारतूस, छापा में चला पता
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोबाइल विक्रेताओं के बाद अब गन हाउस संचालकों से अपराधियों के कनेक्शन का इनपुट पुलिस को मिला है। मंगलवार को एडीएम सिटी व एसपी सिटी के नेतृत्व में चंद्रपुरी स्थित गन हाउस पर छापा मारा गया। पता चला कि कुछ व्यापारी व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए कारतूसों की डील कर रहे थे। करीब एक घंटे की खोजबीन के दौरान कई अनियमितता सामने आईं। जिसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई। उक्त टीम शहर के सभी गन हाउस का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि विभिन्न वारदातों में संदिग्ध मोबाइल व प्री-एक्टिवेटेड सिम का इस्तेमाल मिलने पर पुलिस ने शहर की मोबाइल दुकानों पर औचक छापा मारा था। इस दौरान बिना रिकॉर्ड के पुराने मोबाइल व कुछ प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए। पुलिस ने करीब 1400 मोबाइल सीज कर पुराने मोबाइल बेचने के लिए गाइड लाइन जारी की थी। सीज किए गए मोबाइल का वेरिफिकेशन अभी पूरी भी नहीं हुई कि एक और इनपुट ने पुलिस के होश उड़ा दिए। इनपुट के मुताबिक कुछ गन हाउस संचालकों द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति केलोगों को असलहा व कारतूस मुहैया करा रहे हैं। इसी कड़ी में एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह व एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने मंगलवार को घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रपुरी स्थित बाबा गन हाउस से छापा की शुरूआत की।
विज्ञापन

जांच में सामने आई ये खामियां
एडीएम सिटी ने बताया कि गन हाउस संचालक द्वारा व्हाट्सएप कॉल के द्वारा कारतूस बेचने पाए गए। जबकि लाइसेंस धारक आसानी ने कारतूस खरीद सकता है। इसके अलावा दस्तावेजों में पूरी की जाने वाली औपचारिकताएं भी मानक के अनुरूप नहीं मिलीं। एडीएम ने बताया कि कारतूस खरीदने वाले लोगों की आईडी की फोटो कॉपी तो मिली, लेकिन उसका मोबाइल नंबर दर्ज नहीं मिला। एसपी सिटी किसी खरीदार से बात नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरों में भरे थे बदले में लिए खोका कारतूस
एसपी सिटी ने बताया कि कारतूस देने से पहले विक्रेता को खरीदार से बदले में खोखा कारतूस लेने होते हैं। उक्त गन हाउस संचालक द्वारा खोखा कारतूसों को बोरे में भरा हुआ था। उससे यह पता नहीं चल पा रहा था खोखा कारतूस कितने पुराने हैं। इसके अलावा दुकान के बाहर कारतूस की टेस्टिंग के लिए जगह बनाई हुई थी, जबकि वह आबादी वाला क्षेत्र है।

चार घंटे में बेच दिए 250 से अधिक कारतूस
एसपी सिटी ने बताया कि अकेले मंगलवार को ही सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गन हाउस संचालक ने 16 लोगों को ढाई सौ से अधिक कारतूस बेच दिए। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। अभिलेखों में निरीक्षण कर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की हेराफेरी न हो सके। जांच के दौरान प्रत्येक खरीददार से वार्ता क्रास चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed