{"_id":"60a559858ebc3ecd880e7853","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-city-news-gbd2189650154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ ग्रीन सोसायटी में प्रबंधक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ ग्रीन सोसायटी में प्रबंधक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
प्रबंधक ने की खुदकुशी
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में रहने वाले दिनेश कुमार भाष्कर (43) परिवार के साथ रहते थे। वह भारतीय इस्पात प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक थे। बुधवार को उनका शव फ्लैट के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार के लोगों द्वारा उनके कमरे में पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम थाना एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। कमरे में छानबीन की, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।